मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कात्रज-कोंढवा रास्ते के काम को गति ! पालकमंत्री के निर्देशानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति


पुणे, अगस्त (जिमाका)

    कात्रज-कोंढवा रास्ते के काम को गति देने के लिए पालकमंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल के निर्देशानुसार महावितरण के कार्यकारी अभियंता रवींद्र आव्हाड को स्वतंत्र अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही यातायात नियंत्रण के लिए 50 यातायात पुलिसकर्मी और भूमि अधिग्रहण गणना कार्य के लिए समन्वयक पदाधिकारी नियुक्त किये जाने से सड़क निर्माण कार्य में तेजी आयेगी। 
    पालकमंत्री श्री पाटिल ने कुछ दिन पहले यहां प्रत्यक्ष दौरा किया था और सड़क के काम में आ रही दिक्कतों को समझा था और अधिकारियों को आवश्यक उपाययोजना करने के निर्देश दिए थे। इसमें मुख्य रूप से यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की आवश्यकता, रास्ते की योजना में महावितरण के खंभे, बिजली के तार और डीपी आदि के कारण होनेवाली समस्याएं अधिकारियों के निदर्शन में लाई गई थीं। साथ ही यह भी बताया गया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति जरूरी है। यातायात नियंत्रण के लिए 50 पुलिसकर्मी, सड़क की योजना में आनेवाले महावितरण के खंभे और बिजली के तार तत्काल स्थानांतरित करने के लिए महानगरपालिका से स्वतंत्र अभियंता देने के निर्देश पालकमंत्री श्री पाटिल ने दिए। तदनुसार, संबंधित यंत्रणाओं ने तत्काल कार्रवाई की है।
    यातायात पुलिस, राजस्व और महावितरण की कार्य तत्परता के लिए पालकमंत्री ने तीनों प्रणालियों को बधाई दी है। महावितरण के खंभे और बिजली के तार हटाकर एक मार्ग का काम तुरंत शुरू करें और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ