हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण बहुमूल्य होता है। आपका रक्तदान किसी के लिए वरदान साबित हो सकता है। हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगो की जिंदगी बच सकती है। रक्तदान कीजिये क्योंकि आप भी किसी के जीवन का एक जरिया बन सकते हैं। रक्तदान-जीवनदान, रक्तदान एक खूबसूरत एहसास होता है। यह विचार शिवसेना (ठाकरे गुट) पुणे शहर के उपशहरप्रमुख समीर आण्णा तुपे ने व्यक्त किए।
15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हड़पसर मालवाड़ी स्थित शिवसेना भवन केंद्रीय कार्यालय के सामने ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन नेस्ट फाउंडेशन, शिवसेना मालवाडी शाखा और जनसेवक समीर आण्णा तुपे मित्र परिवार द्वारा संयुक्त से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन शिवसेना (ठाकरे गुट) के पुणे उपशहरप्रमुख समीर तुपे और मालवाड़ी क्षेत्र के मशहूर चिकित्सक विराज सोनावणे के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां सिरम यूनियन के प्रतिनिधि गिरीश मोरे, अजीत भिंताडे, सचिन गायकवाड व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रक्तदान शिविर में रक्तदान करनेवाले हर रक्तदाता को उपहार के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए।
समारोह का सूत्र-संचालन गणेश जाधव ने किया। समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन मालवाड़ी शाखा के पदाधिकारिगण और शिवसैनिकों द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ