मांजरी, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रीय समाज भूषण पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवक हरिभाऊ काले ने अपना जन्मदिन मतिमंद विद्यालय मांजरी को सफाई के लिए आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपहार में देकर मनाया। साथ ही विद्यालय के छात्रों को मिठाई खिलाई गयी। पहले भी कई बार हरिभाऊ काले स्कूल की मदद कर चुके हैं।
ऐसे विशेष छात्रों का पालन-पोषण करना बहुत मुश्किल काम है और यहां के शिक्षक बड़े स्नेह से बच्चों की देखभाल करते हैं। समाज को ऐसे बच्चों की यथासंभव मदद करनी चाहिए। यह अपील समाजसेवक हरिभाऊ काले ने की।
इस अवसर पर यहां संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संचालक गोकुल दलवी, विजय बोर्हाडे, संस्था की मुख्यध्यापिका वैजयंती कलसकर, राजापुरे मैडम, विशेष शिक्षक पंडीत मैडम, पवार सर, घोडके सर, कालीके सर, भांबरे सर, राऊत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ