मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य अधिस्वीकृति समिति अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार यदु जोशी को चुना गया

मुंबई, अगस्त (महासंवाद)
राज्य अधिस्वीकृति समिति-2023 की पहली बैठक मंत्रालय में आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार यदु जोशी को समिति का अध्यक्ष चुना गया। 
समिति के कुल 27 सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। वोटों की गिनती में श्री जोशी 19, जबकि श्री जगदाले को 8 वोट मिले। मुंबई शहर के उप जिलाधिकारी डॉ. विजयकुमार सूर्यवंशी ने चुनाव निर्णायक अधिकारी के रूप में काम देेेखा। 
श्री जोशी तीन दशकों से पत्रकारिता में काम कर रहे हैं। वह दैनिक लोकमत के मुंबई आवृत्ति के सह-संपादक हैं। इससे पहले भी वह राज्य अधिस्वीकृति समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह दो बार नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष और महाराष्ट्र श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।
इस बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय की महानिदेशक जयश्री भोज, निदेशक (सूचना) (प्रशासन) हेमराज बागुल, संचालक (सूचना) (समाचार व जनसंपर्क) डॉ. राहुल तिडके के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महानिदेशक श्रीमती भोज ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जोशी एवं सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। अधिस्वीकृति समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जोशी ने उपस्थितों को धन्यवाद दिया और पत्रकारों के कल्याण के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया। निदेशक डॉ. तिडके ने चुनाव निर्णय अधिकारी डॉ. सूर्यवंशी के साथ-साथ सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ