मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्री कृपया ध्यान दें! कोल्हापुर-पुणे डेमू एक्सप्रेस गाड़ी रद्द

नीरा-लोनंद के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित
पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल के पुणे-सातारा रेलमार्ग के  नीरा-लोनंद के बीच ट्रैफिक ब्लॉक को लेकर मौजूदा डाउन मेन रेलवे लाइन को प्रस्तावित नवनिर्मित हो रही रेलवे लाइन के साथ जोड़ने एवं अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण रविवार दिनांक 20 अगस्त को गाड़ी संख्या 11425 पुणे-कोल्हापुर डेमू एक्सप्रेस को पुणे के स्थान पर सातारा से कोल्हापुर के लिए रवाना किया जाएगा जबकि गाड़ी संख्या 11426 कोल्हापुर-पुणे डेमू एक्सप्रेस की यात्रा  सातारा में समाप्त होगी अर्थात यह गाड़ी पुणे-सातारा-पुणे के बीच रद्द रहेगी।
शनिवार दिनांक 19 अगस्त को चंडीगढ़ से रवाना होनेवाली वाली गाड़ी संख्या 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दौंड-कुर्डूवाडी-मिरज होकर चलेगी अर्थात यह गाड़ी पुणे नहीं आएगी।
शनिवार दिनांक 19 अगस्त को बेंगलुरु से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 16506 बेंगलुरु-गांधीधाम एक्सप्रेस मिरज-लोनंद के बीच कुछ विलंब से चलेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ