मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चित्रगुप्त रक्षा लेखा विभाग आवासीय परिसर में स्वतन्त्रता दिवस का भव्य कार्यक्रम

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय महापर्व 77वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 2023 को सुबह 9.15 को मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से, रा.र.अ, प्रधान नियंत्रक (रक्षा लेखा), दक्षिण कमान, पुणे महोदय ने 1989 में निर्मित चित्रगुप्त आवासीय परिसर जहां 112 क्वार्टर स्थित हैं, में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर पौधारोपण किया व 75 पौधे लगाने हेतु निवासियों को सौंपे।
‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत भव्य कार्यक्रम किया गया, जिसमें सभी लोगों ने सहकुटुंब बालगोपालों के साथ पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने की प्रतिज्ञा ली। पर्यावरण के बचाव व संवर्धन में यह अपने आप में एक उल्लेखनीय सशक्त कदम है, जिससे न केवल विभाग के कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को और आने वाली अनेक पीढ़ियों को भी लाभ प्राप्त होगा और वे सभी इस प्रक्रिया से भविष्य में लाभान्वित होंगे।
अपने अभिभाषण में आदरणीय प्रधान नियंत्रक महोदय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस महत्वपूर्ण प्रसंग पर, हम सभी एक साथ इस महान दिन की स्मृति में एकता, अखण्डता, भारतीय अस्मिता, बंधुत्व, भाईचारा और समरसता का संकेत देते हैं। आज हम विचार करते हैं कि हमारे महान पूर्वजों ने जिन मुश्किलों का सामना करते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ा था, वह हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण था। हमें उन सभी महापुरुषों को याद रखना चाहिए कि स्वतंत्रता संग्राम के इन महान सेनानियों, बहादुरों ने अपने जीवन का कठिन संघर्ष करके एवं अपनी जान की परवाह ना करते हुए हमें आज़ाद भारत का तोहफा दिया, वे हमारे आदरणीय गुरु, आदर्श और प्रेरणा स्रोत रहे हैं। देश उनके बलिदान का हमेशा ऋणी, आभारी एवं कृतज्ञ रहेगा व उनके आदर्शों, दिखाए गए पदचिन्हों, मार्गों पर चलने से, अपने जीवन को सफल, सुंदर व साकार करता रहेगा, जिससे कि देश में खुशहाली रहे और बदहाली दूर होगी।
उक्त संदर्भ में सौरभ रे भा.र.सं.से, निदेशक, डीईओ पुणे, श्री रॉबिन बलेजा, भा.र.सं.से. सीईओ खड़की पुणे, श्रीमती डी. आशा आई.एफ.एस,डी एफ ओ, पुणे, श्री स्वप्निल हनमामे भा.र.ले.से., समूह अधिकारी (प्रशासन) इत्यादियों का अहम योगदान इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा, जिसके लिए रक्षा लेखा परिवार उनका सदैव कृपाभिलाषी रहेगा। उक्त रक्षा लेखा विभाग आवासीय रक्षा लेखा परिसर/विहार में श्री रामसुरेश दुबे, श्री ओमप्रकाश, श्री एस. मजुमदार, श्री उमेश राय, श्री ए.एन.पाठक, श्री पुरेंद्र देवांगन, श्री संजय पंडित, श्री ए.के.भास्कर, श्री विकाश कुमार एवं कॉलोनी के समस्त सदस्य, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय रूप से बनाया और आदरणीय प्रधान नियंत्रक महोदय ने इस विशेष कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को अति उत्साहवर्धक बनाने के लिए सहृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह जानकारी पुणे के रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ