चं.बा.तुपे साधना कन्या विद्यालय में वृक्ष रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
असफलता से थके बिना बड़ों से सलाह लेकर जीवन में अपने ऐच्छिक क्षेत्र में आगे बढ़ें। यह विचार सहायक पुलिस आयुक्त अश्विनी राख ने व्यक्त किए।
हड़पसर स्थित चं. बा. तुपे साधना कन्या विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर वृक्ष रक्षा बंधन का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रही थीं। कार्यक्रम के अध्यक्षता समाजसेवक डॉ. शंतनु जगदाले ने की। इस अवसर पर यहां पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश शिंदे, विद्यालय की प्राचार्या सुजाता कालेकर, उपप्राचार्य विट्ठल तुलजापुरे, पर्यवेक्षक नितिन सोनवणे, छाया पवार, मंदाकिनी शिंदे आदि उपस्थित थे।
वृक्ष रक्षाबंधन के साथ-साथ रयत गुरुकुल परियोजना के अंतर्गत कक्षा पांच से सात तक के विद्यार्थियों को सहायक पुलिस आयुक्त अश्विनी राख ने प्रेरक मार्गदर्शन दिया। साथ ही पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश शिंदे ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्राचार्या सुजाता कालेकर ने किया। सूत्र-संचालन कविता टिलेकर और आभार प्रदर्शन प्राध्यापक खलाटे ने किया।

0 टिप्पणियाँ