मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर अगस्त में 19 हज़ार से अधिक बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर अगस्त  2023 में टिकट जांच के दौरान 19 हज़ार 101 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पाया गया और उनसे 01 करोड़ 43 लाख 56 हज़ार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इसी के साथ 9149 लोगों को अनियमित रूप से यात्रा करने पर 51 लाख 45 हज़ार रुपए जुर्माना लगाया गया जबकि बिना बुक किए गए सामान को ले जाते हुए 234 लोगों से 26 हज़ार रुपए जुर्माना  राशि वसूल की गई है।
उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे के मार्गदर्शन तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे के समन्वय तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गई।  
रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हें  रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ