भारतीय सेना आज 197वां गनर्स दिवस मना रही है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इस अवसर पर सभी सैनिकों और सेना अधिकारियों और आर्टिलरी रेजिमेंट के परिवारों को बधाई दी है। 28 सितम्बर का आर्टिलेरी के इतिहास में विशेष महत्व है। 1827 में इसी दिन माउंटेन बैट्री की स्थापना की गई थी और इसीलिए हर वर्ष इसके स्थापना दिवस को गनर्स डे के रूप में मनाया जाता है।
आकाशवाणी से विशेष बातचीत में आर्टिलेरी के महानिदेशक लेफ्टिनेट जनरल अदोष कुमार ने बताया कि आर्टिलरी रेजिमेंट में अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहे हैं।आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आर्टिलेरी के क्षमता विकास की सभी योजनाएं मेक इन इंडिया अभियान पर आधारित है और स्वदेशीकरण के जरिये आधुनिकीकरण की नीति अपनाई जा रही है।
आर्टिलरी रेजिमेंट का गौरवशाली इतिहास रहा है, युद्ध और शांति दोनों ही समय उसने समर्पित सेवाएं प्रदान की हैं। बदलते समय के साथ भारतीय आर्टिलरी भी अपने कामकाज को आधुनिक बना रही है।

0 टिप्पणियाँ