मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत द्वारा 46 वाहनों का स्थानांतरण

पुणे, सितंबर (जिमाका)
जनता को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खरीदे गए सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिनस्त क्षेत्रीय अधिकारियों के 46 वाहनों का स्थानांतरण विधान भवन में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर यहां विभागीय उपायुक्त वर्षा ऊंटवाल-लड्डा, रामचंद्र शिंदे, उपसंचालक कैलास कराले, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 
शासन ने आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएँ के अधीन राज्य स्तरीय, विभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के पर्यवेक्षणीय कार्य को सुचारु रूप से संपादित करने हेतु वाहन खरेदी हेतु 3 करोड़ 68 लाख रूपये व्यय की मंजूरी दी थी। ये वाहन राज्य के 5 उप निदेशक, 11 सहायक निदेशक, 14 जिला स्वास्थ्य अधिकारी और 16 जिला शल्यचिकित्सकों के कार्यालयों को सौंपे गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ