मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

झोपडपट्टी पुनर्वास प्राधिकरण योजना के अंतर्गत झुग्गीवासियों को 670 फ्लैटों का हस्तांतरण

पात्र झुग्गीवासियों को पुनर्वास प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए : मुख्य कार्यकारी अधिकारी निलेश गटने
पुणे, सितंबर (जिमाका)
झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण योजना के तहत, निगड़ी के शरदनगर और आकुर्डी के दुर्गानगर में 670 झुग्गीवासियों के पुनर्वास फ्लैटों का लोकार्पण समारोह गत रविवार को पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के आयुक्त शेखर सिंह के शुभ हाथों किया गया।
इस अवसर पर यहां झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निलेश गटने, झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण के पदाधिकारीगण, अधिकारी, मे. रेन्बो डेवलपर्स के रवि जैन, लाभार्थी आदि उपस्थित थे। 
शरदनगर में 315 और दुर्गानगर में 355 ऐसे कुल 670 फ्लैट पूरे हो चुके हैं और इससे झुग्गीवासियों को लाभ होगा।
इस परियोजना के तहत कुल दो मिश्रित भवनों (पुनर्वास घटक+बिक्री घटक) का निर्माण किया गया है। दोनों इमारतों में, सामान्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए सौर पैनलों के माध्यम से बिजली उत्पन्न की जाएगी और प्रत्येक मंजिल पर सुरक्षा जाल लगाए गए हैं, प्रत्येक फ्लैट की खिड़कियों और शौचालयों पर मच्छररोधी जाली लगायी गयी है।
पुनर्वास परियोजना में परिवहन दुकानें स्थापित की गई हैं और इनसे होनेवाली आय का उपयोग सोसायटी के रखरखाव और मरम्मत के लिए किया जाएगा।
योजना में पुनर्वास भवन की विशेषताओं में किंडरगार्टन, सामुदायिक हॉल, प्रति भवन 4 लिफ्ट, अग्निशमन प्रणाली, पीने और इस्तेमाल के पानी की सुविधा, गीला अपशिष्ट उपचार संयंत्र, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट), जनरेटर बैकअप, खुली जगह, उद्यान, वर्षा जल संचयन, 2 आंतरिक सड़कें, ट्यूबलाइट, पंखा, एग्जॉस्ट फैन आदि सुविधाएं प्रदान की गई हैं। 
महानगरपालिका के माध्यम से क्रियान्वित की गई बीएसयूपी व अन्य योजनाओं के अंतर्गत पहले से लाभान्वित लाभार्थियों के व्यतिरिक्त अन्य पात्र लाभार्थियों के लिए झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण के माध्यम से 300 वर्ग फीट (27.88 वर्ग मीटर) कारपेट एरिया वाले फ्लैट निःशुल्क प्रदान किये जाते हैं। 1 जनवरी 2000 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2011 से पहले के पात्र झुग्गीवासियों को पुनर्वास फ्लैट के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति फ्लैट का भुगतान करना होगा। झुग्गीवासियों की सहकारी समितियों का पंजीकरण झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण के सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाता है।
झुग्गीवासियों और डेवलपर्स नई परियोजना को देखकर वैसा ही झोपड़पट्टी के क्षेत्रों में पुनर्वास परियोजनाओं को लागू करने के लिए नियोजन करें। इसके लिए झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण पूरा सहयोग करता रहेगा। पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के क्षेत्र के झुग्गीवासियों को पुनर्वास प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। इसके लिए तुरंत पात्रता सूची तैयार करने और पात्र झुग्गीवासियों की सहकारी आवास समिति की स्थापना के लिए प्राधिकरण से संपर्क किया जाना चाहिए। यह अपील प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निलेश गटने ने की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ