मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अध्यक्ष पद पर हरिभाऊ काले को निर्विरोध चुना गया

मांजरी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के निदेशक मंडल की बैठक हाल ही में आयोजित की गई, जिसमें संस्था की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें संस्था के वर्तमान अध्यक्ष एवं संस्था के संस्थापक श्री हरिभाऊ काले को निर्विरोध चुना गया है। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर उज्ज्वला काले, कार्याध्यक्ष संगीता गवली, सचिव सुनील पवार और कोषाध्यक्ष पद पर निरंजन पवार को चुना गया। संस्था की कार्यकारणी इस प्रकार हैं- एकनाथ मदनकर (उपकार्याध्यक्ष), सोमनाथ काटकर (उपसचिव), विजय बोर्हाडे (उपकोषाध्यक्ष) गोकुल दलवी (संचालक), उमेश काटकर (संचालक), नितिन चव्हाण (संचालक), अनिकेत काले (स्विकृत संचालक), मोनिका पवार (स्विकृत संचालक)। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिभाऊ काले ने नवनिर्वाचित निदेशकों का अभिनंदन करते हुए गुलाब के फूल देकर शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ