मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शाडू मिट्टी से गणेश मूर्ति बनाने की कार्यशाला का किया गया आयोजन

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हर कोई गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार कर रहा है। इस गणेशोत्सव में घर में बच्चों की अलग ही धूम होती है। उसका एक अनुभव शाडू मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाने की कार्यशाला में आया। सातववाडी में आयोजित इस कार्यशाला में 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने अपने नाजुक हाथों से गणपति बप्पा के विभिन्न स्वरूप की प्रतिमाएं बनाईं। बच्चों द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमाओं को देखकर उनके माता-पिता ने भी इसकी सराहना की। पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाना चाहिए, इसका प्रबोधन करने के लिए और बच्चों में प्रतिभा का उदय हो, इस उद्देश्य से महात्मा फुले वसाहत के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए शिवसमर्थ संस्था व सिद्धेश्वर संस्था की ओर से शाडू मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाने की कार्यशाला का आयोजन सातववाडी में किया गया था। छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे डॉ. गणपत शितोले ने बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से होनेवाले पर्यावरणीय नुकसान को रोकने और जल प्रदूषण को टालने के लिए कम उम्र में ही संस्कार विकसित करना जरूरी है, इस कार्यशाला का उद्देश्य यही है। इस पहल का आयोजन शिवसमर्थ संस्था की प्रमुख मनीषा वाघमारे, सूरज अग्रवाल, पार्थ वाघमारे, आदिरा देशमुख, सिद्धेश्वर संस्था की डॉ.अश्विनी जगदाले और डॉ शंतनु जगदाले द्वारा किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ