अप्रैल से 10 सितंबर 2023 तक 485 रेक में 48,500 ऑटोमोबाइल कारों का परिवहन, 82.78 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जन
मुंबई, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ऑटोमोबाइल उद्योग की परिवहन आवश्यकताओं को सुविधाजनक बनाने के लिए मध्य रेल की प्रतिबद्धता चालू वर्ष के दौरान इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन में परिलक्षित होती है। क्षेत्रीय और मंडल दोनों स्तरों पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स (बीडीयू) स्थानीय उद्योगों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं, नई लचीली योजनाओं के परिणाम- स्वरूप मध्य रेल नए परिवहन को आकर्षित कर रही हैं।
ऑटोमोबाइल उद्योग की परिवहन आवश्यकताओं को सुविधाजनक बनाने के लिए मध्य रेल की प्रतिबद्धता चालू वर्ष के दौरान इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन में परिलक्षित होती है। क्षेत्रीय और मंडल दोनों स्तरों पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स (बीडीयू) स्थानीय उद्योगों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं, नई लचीली योजनाओं के परिणाम- स्वरूप मध्य रेल नए परिवहन को आकर्षित कर रही हैं।
• 1 अप्रैल 2023 से 10 सितंबर 2023 की अवधि तक 485 रेक की ऑटोमोबाइल लोडिंग से 82.78 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया गया है। वर्ष 2022-23 में मध्य रेल द्वारा कुल 48,500 ऑटोमोबाइल का परिवहन किया गया है।
• परिवहन के लिए ऑटोमोबाइल की लोडिंग मुंबई मंडल पर कलंबोली, नागपुर मंडल पर अजनी, भुसावल मंडल पर नासिक रोड, सोलापुर मंडल पर दौंड और विलद एवं पुणे मंडल पर खड़की, चिंचवड़, मिरज और लोनी में की गई है।
• मैसर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा, मैसर्स टाटा मोटर्स, मैसर्स मारुति उद्योग आदि जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां मध्य रेल के शीर्ष ग्राहक हैं जो नियमित रूप से अपने वाहनों के परिवहन के लिए रेलवे की सेवाओं का लाभ उठाते हैं।
• मध्य रेल ने 1 अप्रैल 2023 से 10 सितंबर 2023 की अवधि के दौरान ऑटोमोबाइल के 485 रेक लोड किए हैं, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि यानी 1 अप्रैल 2022 से 10 सितंबर 2022 के दौरान 407 रेक लोड किए गए थे, जो 19.16% की वृद्धि दर्शाता है।
• 1 अप्रैल 2023 से 10 सितंबर 2023 की अवधि के लिए इन लोडिंग पर अर्जित राजस्व 82.78 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि यानी 1 अप्रैल 2022 से 10 सितंबर 2022 के लिए यह 61.81 करोड़ रुपये था, जो 33.92% की वृद्धि दर्शाता है।
• 1 अप्रैल 2023 से 10 सितंबर 2023 की अवधि के दौरान 341 रेक की लोडिंग के साथ पुणे मंडल प्रथम स्थान पर रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यानी 1 अप्रैल 2022 से 10 सितंबर 2022 के दौरान 254 रेक लोड किए गए थे।
• इसके इसके पश्चात 1 अप्रैल 2023 से 10 सितंबर 2023 की अवधि के दौरान 126 रेक की लोडिंग के साथ भुसावल मंडल का दूसरा स्थान है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यानी 1 अप्रैल 2022 से 10 सितंबर 2022 के दौरान 102 रेक की लोडिंग हुई थी।
• 1 अप्रैल 2023 से 10 सितंबर 2022 के दौरान पुणे से 8 एम्बुलेंस का परिवहन किया गया।
ऑटोमोबाइल की डिस्पैच सेवा देश के विभिन्न हिस्सों में की गई है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ