मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे विभागीय अधिस्वीकृति समिति के अध्यक्ष पद पर हरीष पाटणे निर्विरोध चुने गए

पुणे, सितंबर (जिमाका)
मीडिया के पात्र व्यक्तियों को अधिस्वीकृति पत्रिका देने के लिए गठित की गई पुणे विभागीय अधिस्वीकृति समिति के अध्यक्ष पद पर हरीष पाटणे को निर्विरोध चुना गया है।
विभागीय सूचना कार्यालय, पुणे में सूचना उपसंचालक डॉ. पुरुषोत्तम पाटोदकर की उपस्थिति में अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में समिति के सदस्य गोरख तावरे, अमन सैयद, चंद्रसेन जाधव, सुनित भावे, जिला सूचना अधिकारी डॉ. किरण मोघे उपस्थित थे।
मीडिया से संबंधित व्यक्तियों को अधिस्वीकृति देने के संबंध में महाराष्ट्र राज्य वृत्तपत्र व प्रसारमाध्यम अधिस्वीकृति नियम 2007 के अनुसार इस समिति का गठन किया गया है। श्री पाटणे सातारा दै. पुढारी आवृत्ति के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।
प्रारंभ में उपसंचालक (सूचना) डॉ.  पाटोदकर ने उपस्थित समिति सदस्यों का गुलाबपुष्प देकर स्वागत किया। श्री पाटणे का अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर समिति सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ