पुणे, सितंबर (जिमाका)
महाराष्ट्र राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अन्वेषण -2 पुणे शाखा ने झूठे और जाली खरीद बिलों का उपयोग करके टैक्स चोरी करनेवाले मे. वी. वी. कार्पोरेशन व्यापारी पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गयी है। यह जानकारी वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने दी है।
जांच कार्रवाई में मे. वी. वी. कार्पोरेशन के मालिक प्रभाकर वेणू ने अस्तित्व में न रहनेवाले व धोखा करनेवाले व्यापारियों से गलत और जाली भुगतान प्राप्त कर टैक्स चोरी की है, यह उजागर हो गया है। इसमें पाया गया कि 34 करोड़ 82 लाख रुपये का वास्तविक माल खरीदे झूठे और फर्जी खरीद बिल लेकर 6 करोड़ 26 लाख रुपये की टैक्स चोरी की गई।
वस्तु एवं सेवा कर चोरी निष्पन्न होने पर मे. वी. वी. कार्पोरेशन कंपनी के मालिक प्रभाकर वेणू को महाराष्ट्र वस्तु और सेवा कर अधिनियम 2017 के प्रावधान के अनुसार और जांच की विशेष कार्यवाही के तहत धारा 132 (1) (क) गिरफ्तार किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुणे ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वस्तु व सेवाकर के अपर राज्य कर आयुक्त धनजंय आखाडे, राज्यकर सहआयुक्त (नोडल-2 पुणे) दीपक भंडारे, राज्य कर उपायुक्त (अन्वेषण-2 पुणे) मनीषा गोपाले-भोईर के मार्गदर्शन में राज्य कर सहायक आयुक्त भारत सूर्यवंशी, सतीश लंके व सचिन सांगले और राज्य कर निरीक्षकों के दल ने यह उपलब्धि हासिल की।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने विभिन्न प्रमुख मामलों में अब तक कुल 11 गिरफ्तारियां की हैं। ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने दी है।

0 टिप्पणियाँ