मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे में रेल सुरक्षा बल रिजर्व कंपनी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मंडल रेल प्रबंधक पुणे श्रीमती इंदु दुबे ने 1.39 करोड़ रुपये की लागत से पुणे में बनने वाले 30 बिस्तरों वाले रेल सुरक्षा बल बैरक और रिजर्व कंपनी कार्यालय का 08 सितंबर 2023 को भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक /गति शक्ति यूनिट- पुणे श्री प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/ रेल सुरक्षा बल श्री उदय सिंह पवार  और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस सुविधा से बल को शीघ्र जुटाने में मदद मिलेगी एवं यात्रियों की बेहतर सुरक्षा में मदद करेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ