मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जुमलेबाज सरकार का शिवसेना करेगी पर्दाफाश : पूर्व विधायक महादेव बाबर

झूठे ख़्वाब दिखानेवाली सरकार का असली चेहरा आम जनता के सामने लाया जाएगा : उपशहर प्रमुख समीर तुपे
कोंढवा में शिवसेना की ‘होऊ दे चर्चा’ कल
कोंढवा, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पिछले नौ वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने योजना को केवल कागजों पर दिखाकर विज्ञापन किया। कोई भी योजना जनता तक नहीं पहुंची। केंद्र और राज्य सरकार से शिवसेना जवाब मांगेगी। आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय मिलीभगतवाली सरकार सिर्फ स्वार्थ की राजनीति कर रही है। इस जुमलेबाज सरकार का ‘होऊ दे चर्चा’ के माध्यम से शिवसेना (उबाठा) के माध्यम से पर्दाफाश किया जाएगा। यह इशारा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक महादेव बाबर ने दिया। 
शिवसेना (उबाठा) हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से कोंढवा में स्थित लोणकर लॉन्स में 10 सितंबर को ‘होऊ द्या चर्चा, करूया बोलघेवड्या योजनांचा भांडाफोड’ का आयोजन किया गया है, इस बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित की गई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां जिला प्रमुख विजय देशमुख, उपशहरप्रमुख समीर तुपे, विभागप्रमुख राजेंद्र बाबर, उपविभाग प्रमुख नितिन गावडे, पूर्व नगरसेवक तानाजी लोणकर, प्राची आल्हाट, भरत चौधरी, प्रसाद बाबर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे ने कहा कि शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की संकल्पना से ‘होऊ दे चर्चा’ के माध्यम से झूठी सरकार को जनता के सामने धराशाही कर दिया जायेगा। पुणे जिले में इस चर्चा की शुरुआत हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कोंढवा से की जा रही है। इसके बाद यह अभियान हड़पसर चुनाव क्षेत्र के प्रभागनिहाय शिवसैनिक आम जनता के घर-घर जाकर गुमराह करनेवाली सरकार का असली चेहरा सामने लाएगी।
होऊ द्या चर्चा, करूया बोलघेवड्या योजनांचा भांडाफोड को शिवसेना की धधकती हुई तोप शिवसेना नेता व विधायक भास्करराव जाधव, उपनेता सुषमा अंधारे, युवासेना के विस्तार प्रमुख शरद कोली संबोधित एवं मार्गदर्शन करेंगे। यहां शिवसेना जिला संपर्क प्रमुख विधायक सचिन अहिर, उपसंपर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर के साथ अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ