मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

श्रीमद्भगवद गीता में मनुष्य के हर प्रश्न का उत्तर : प्रा. डॉ. मंगेश कराड

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
श्रीमद्भगवद गीता में मनुष्य के हर प्रश्न का उत्तर है और प्रत्येक विद्यार्थी को इसे पढ़ना चाहिए और इसमें बताए गए सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। यह विचार एमआईटी आर्ट डिजाइन व टेक्नॉलॉजी विद्यापीठ के कुलगुरु तथा कार्याध्यक्ष प्रा. डॉ. मंगेश कराड ने व्यक्त किये।
विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ वैदिक साइंसेज और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज द्वारा संयुक्त रूप से विश्व-संस्कृत-दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ज्ञानदेव नीलवर्ण, अधिष्ठाता डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. अतुल पाटिल, डॉ. माधवी गोडबोले आदि अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
आगे बोलते हुए प्रा. डॉ. कराड ने संस्कृत भाषा का आधुनिक विकल्प प्रस्तुत करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के अध्ययन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कैसे होता है, इस ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया गया। विद्यार्थियों को अपना संपूर्ण जीवन धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष इन चारों पुरुषार्थों के आधार पर व्यतीत करना चाहिए और श्रेष्ठ जीवन का आदर्श अपनी आंखों के सामने रखना चाहिए। यह अपील भी उन्होंने की। साथ ही यह कहते हुए उन्होंने आदि शंकराचार्य से लेकर विभिन्न आचार्यों द्वारा भारतीय परंपराओं में किए गए  योगदान की भी समीक्षा की।
अपने स्वागत पर भाषण में डॉ. माधवी गोडबोले द्वारा संस्कृत दिवस क्यों मनाया जाता है? तथा आधुनिक समय में संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा की 19वीं सदी तक की यात्रा को दर्शानेवाला एक नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि के माध्यम से छात्रों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया के साथ यह गतिविधि की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ