मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रतिभावान छात्रों की सम्मान करने से उभरती है प्रतिभा : स्मिता गायकवाड

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
प्रतिभावान छात्रों का सम्मान करने से उनमें अध्ययन के प्रति उत्साह व लगन बढ़कर उनकी प्रतिभा उभर कर सामने आती है। यदि लक्ष्य बनाकर मेहनत की जाए तो उसका परिणाम हमेशा ही बढिया आता है। छात्रों द्वारा की गई कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उनका परीक्षा परिणाम     बेहतर आया है। यह विचार पुणे शहर भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्षा और स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड ने व्यक्त किए। 
स्मितसेवा फाउंडेशन की ओर से हड़पसर व परिसर के 10 वीं-12 वीं परीक्षा के सफल 500 ‘मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन एवं शिक्षण सामग्री वितरण’ का वितरण किया गया तब छात्रों को संबोधित करते हुए वे बोल रही थीं। पहल का आयोजन करने में    उद्योगपति तरुण मित्तल, आई. आई. बी. के डायरेक्टर महेश लोहारे, रोटरी क्लब एजूकेशन के डायरेकटर मधुकर चव्हाण ने अहम योगदान दिया। पहल को सफल बनाने के लिए निवेदिता रासगे, अनघा टेकाले, विमल वागलगावे, सुलभा सालुंके, आशा भूमकर, सीमा क्षीरसागर, विशाखा सुतार, भगीरथी पाटिल, वृक्षाली पंडित, प्रीति उत्तरकर, मीरा मुसंडे, अनिता धाबेवार, अवंतिका रासगे, काशीनाथ भुजबल, पवन माली, सोहेल शेख, सुमित हिंगे, मंगल नवसुपे, रत्नमाला गायकवाड, शर्मिला डंगमाली, उन्नति सावे, कीर्ति पांचाल, मधुमति झगडे, महेश भुजबल, धीरज दरवडे, अंकित कावणे व स्मितसेवा फाउंडेशन के सदस्यों का अहम योगदान रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ