मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

झूठी योजनाओं का पर्दाफ़ाश करने के लिए शिवसैनिक ‘होऊ दे चर्चा’ को समाज के सभीस्तरों तक पहुंचाएं : शिवसेना नेता भास्कर जाधव

कोंढवा, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी की झूठी योजनाओं को ‘होऊ दे चर्चा’ के माध्यम से पर्दाफ़ाश किया जाएगा। जुमलेबाज झूठी सरकार जो जनता की दिशाभूल करने काम कर रही है, उसका झूठ जनता के समक्ष लाने के लिए शिवसैनिकों ने समाज के सभीस्तरों तक पहुंचकर उन्हें असलियत से रू-ब-रू करना होगा, साथ ही आम जनता को हसीन सपने दिखानेवाली इस सरकार का असला चेहरा सामने लाना होगा। शिवसैनिक समाज के सभी स्तरों तक पहुंचकर आम जनता के साथ महंगाई, रोजगार, महिला अत्याचार आदि विषयों  पर चर्चा करें। यह अपील    शिवसेना नेता विधायक भास्कर जाधव ने की है।
हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के कोंढवा में शिवसेना (ठाकरे गुट) की ओर से ‘होऊ दे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक महादेव बाबर और  युवासेना के पुणे शहर समन्वयक प्रसाद बाबर द्वारा किया गया था, तब उपस्थित शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना उपनेता सुषमा अंधारे, युवा राज्य विस्तारक शरद कोली, पुणे संपर्क प्रमुख व विधायक सचिन अहिर, पूर्व विधायक चंद्रकांत मोकाटे, रघुनाथ कुचीक, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, पुणे उपशहर प्रमुख समीर तुपे, पूर्व नगरसेवक संजय भोसले, पूर्व नगरसेविका मेघा बाबर, प्राची आशीष आल्हाट, कल्पना थोरवे, शिक्षक सेना पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील जगताप, युवासेना पुणे शहरप्रमुख सनी गवते, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के प्रमुख राजेंद्र बाबर, उपविभाग प्रमुख नितिन गावडे, तानाजी लोणकर, शिवसेना वक्ता व पुणे शहर महिला उपशहर प्रमुख प्रा.विद्या संतोष होडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल, युवा सेना के विकास गंगाधर बधे, विभाग प्रमुख दत्ता खवले, उपविभाग प्रमुख  महेंद्र बनकर, शाश्वत घुले, शिवसैनिक जीतू कदम, अजय सकपाल, मयूर फडतरे, प्रविण रणदिवे, राहुल खलसे, रोहित कुचेकर, स्वप्निल वसवे आदि के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिवसैनिकों सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे
शिवसेना उपनेता सुषमा अंधारे ने कहा कि महंगाई, नौकरी नहीं, कारोबार नहीं, बढ़ती बेरोजगारी पर अगर कोई सवाल करता है तो उन्हें देशद्रोही कहा जाता है। जातिगत दरार पैदा की जा रही है। अब हिंदुत्ववादी सरकार है तो फिर हिंदू कैसे खतरे में है? आनंद शिधा में दिया गया राशन निम्न गुणवत्तावाला है, उस  राशन को जानवर भी नहीं खाएंगे, इस तरह की ‘आनंद शिधा’ है। खेत में फसल नहीं होने से पिता और नौकरी नहीं मिलने पर बेटा आत्महत्या कर रहा है अब समय आ गया है कि बीजेपी सरकार से इसका जवाब मांगा जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ