मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता पखवाड़ा शुरू


पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे ने पुणे मंडल कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री शादाब जमाल सहित कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
पुणे रेल मंडल पर 16 सितंबर से 02 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। श्रीमती दुबे ने मंडल कार्यालय में सभी को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से, परिवार से तथा कार्यस्थल से करने, यह स्वच्छता शपथ अन्य 100 व्यक्तियों से करवाने के साथ साथ स्वच्छता के लिए वर्ष में 100 घंटे दें, इसके लिए सतत प्रयास करने की शपथ दिलाई। इस शपथ के अनुसरण से स्वच्छता की तरफ बढ़ाया हम सबका एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में सहायक होगा। मंडल रेल प्रबंधक ने प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के बारे में भी शपथ दिलाई कि हम सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे। हम दूसरों को भी प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में शिक्षित करेंगे जिससे यह एक अतीत की चीज बन जाए। यदि बहुत आवश्यकता हुई तो हम सिर्फ रिसाइकल योग्य प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे। मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो, कार्यालयों में भी स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया ख कार्यस्थलों तथा आसपास सफाई बनाए रखने के साथ साथ हमें स्वप्रेरित होकर अपने आचार विचारों में भी शुद्धता रखनी चाहिए।
इस अभियान के दौरान स्टेशनों, स्टेशन परिसरों, डिपो, रेलगाड़ियों, कार्यालयों, मेंटेनेंस डिपो आदि कार्यस्थलों के साथ रेल आवास परिसरों में व्यापक रूपसे सफाई अभियान चलाया जायेगा, जिसमें स्वच्छ जागरूकता (प्रतिज्ञा), स्वच्छ समन्वय, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेल गाड़ी (ट्रेनें) स्वच्छ परिसर (परिचालित क्षेत्र),  स्वच्छ आहार  (खाद्य पदार्थ), स्वच्छ नीर (पेयजल), स्वच्छ सामग्री, स्वच्छ आवास,स्वच्छ चिकित्सा, स्वच्छ स्पर्धा,स्वच्छ समीक्षा जैसी विभिन्न गतिविधियां तथा महात्मा गांधी द्वारा स्वच्छता के बारे में दिए गए विभिन्न संदेश इंजन, लोकल, डेमू, एक्सप्रेस गाड़ियों के डिब्बों पर प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे यात्री, लोगों में स्वच्छता के प्रति सतर्क, जागरूक रहने की भावना वृद्धिंगत हो। इन गतिविधियों में  रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों, उनके परिवारजनों के साथ-साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठन, सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ