पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
समाज में विभिन्न व्यक्तियों को काम करते समय इस तरह के पुरस्कार से सम्मान करने से भविष्य में कार्य करने की ऊर्जा आती है। साथ ही नए गायकों को मंच प्राप्त करवाकर देने के लिए वर्ल्ड मस्ती डे के माध्यम से मंच मिल सका यह बहुत महत्त्वपूर्ण है। संगीत स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह श्रावी मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन और एमजे एसोसिएट्स ने उचित आयोजन से दर्शाया है। यह विचार अखिल भारतीय मराठी फिल्म निगम के अध्यक्ष मेघराज राजेभोसले ने व्यक्त किए।
वर्ल्ड मस्ती डे के अवसर पर श्रावी मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन और एमजे एसोसिएट्स की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर समाज की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करनेवाले महानुभावों को सम्मानित किया गया। श्रमिक पत्रकार संघ के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय मराठी फिल्म निगम के अध्यक्ष मेघराज राजेभोसले मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
इस पुरस्कार समारोह में श्रावी समाजसेवा श्रेष्ठ विभूषण जीवनगौरव पुरस्कार- शांताराम बी. जाधव, श्रावी कलाश्रेष्ठ विभूषण पुरस्कार- चंद्रशेखर महामुनी, श्रावी स्वास्थ्य अनुसंधान श्रेष्ठ विभूषण पुरस्कार- विनय प्रमोद हिबारे, श्रावी स्वास्थ्य सेवा श्रेष्ठ विभूषण पुरस्कार- प्रदीप निकम, श्रावी युवा उद्योगश्रेष्ठ विभूषण पुरस्कार- जयेश राजेन्द्र गायकवाड को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यहां मणीराम गुप्ता, एस. एस. तायडे, गोरक्षनाथ गरड, स्वाति गरड, स्वामी हिमांशु, करूणा पाटिल, सुधीर देशमुख, विशाल रायकर, सुनिल खराडे और अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी पुरस्कार विजेताओं ने पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

श्रावी समाजसेवा श्रेष्ठ विभूषण जीवनगौरव पुरस्कार के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए शांताराम जाधव ने कहा कि इस पुरस्कार ने मुझे काम करने के लिए प्रेरित किया है और इससे मुझे समाज के लिए दोगुनी ताकत से काम करने की ऊर्जा मिली है।
इस अवसर पर रॉकस्टार से लेकर सुपरस्टार तक के सुरीले गानों का कार्यक्रम समापन हुआ। गायक प्रशांत निकम, आदिती कुलकर्णी, वंदना ढाके, सुजाता मालवे, उमा मेनन, विनायक कदम, अनिल घाडगे ने एक से एक बेहतर गीत प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम को पुणे के प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। पांच साल की श्रावी ने प्रस्तुत किए गीतों ने सबका ध्यान खींचा।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन मनीष गोखले और रिया धेंडे और आभार प्रदर्शन श्रावी के संचालक विवेककुमार तायडे ने किया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ