दहीहंडी-गणेशोत्सव पूर्व नियोजन बैठक संपन्न
हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राज्य के बड़े शहर आतंकवादियों के सॉफ्ट टार्गेट पर रहते हैं। इनमें कुछ अपराधी पुणे में पाए गए हैं, इसलिए सांस्कृतिक उत्सव मनाते समय सावधान रहें, जिससे कि अनुचित कार्य न हो सके, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गणेश मंडलों को सतर्कता बरतनी जरूरी है। यह विचार अपर पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने व्यक्त किए।
दहीहंडी एवं गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि पर गोंधलेनगर में पुणे महानगरपालिका के रामचन्द्र बनकर स्कूल में पूर्व नियोजन बैठक का आयोजन किया गया था, तब उपस्थितों को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुलिस उपायुक्त विक्रांत देशमुख, सहायक पुलिस आयुक्त अश्विनी राख, हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके, लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय चव्हाण, मुंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु ताम्हाणे, हड़पसर यातायात पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव, मुंढवा यातायात पुलिस निरीक्षक धनंजय पिंगले, महानगरपालिका हड़पसर सहायक आयुक्त बालासाहेब ढवले आदि व्यासपीठ पर उपस्थित थे। बैठक में राजनीति व सामाजिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ महिला सतर्कता समिति सदस्य, शांति कमेटी सदस्य व मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए थे।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त विक्रांत देशमुख ने कहा कि त्यौहार मनाते समय नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच सामंजस्य होना चाहिए। नियमों का सख्ती से पालन किया जाए, कोई दुर्घटना न हो यह सावधानी मंडलों को बरतनी होगी, सड़कों पर त्यौहार मनाने के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसका ध्यान रखा जाए। यह अपील उन्होंने इस अवसर पर की।
हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके ने कहा कि हड़पसर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर गणपति मंडलों को नियमों का पालन करना चाहिए, डीजे नहीं लगाया जाना चाहिए और धर्मादाय आयुक्त के पास मंडलों ने पंजीकृत करना चाहिए। सड़क अवरुद्ध न हो इसका ध्यान रखा जाए, त्यौहार की पवित्रता भंग न हो इसका ध्यान पदाधिकारियों को रखना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक का प्रास्ताविक सहायक पुलिस आयुक्त अश्विनी राख और सूत्र संचालन सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन थोरात ने किया।

0 टिप्पणियाँ