मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसैनिकों ने बचाई युवक की जान

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
वाडिया कॉलेज चौक में आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़े एक युवक को बचाने की कोशिश शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) पार्टी के शिवसैनिकों ने की। शिवसैनिकों की कोशिश सफल रही और युवक की जान बच गयी। उस युवक का नाम उस्मान सैयद है और शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) पुणे कैन्टोन्मेंट मतदार संघ के विभाग प्रमुख जावेद खान और पुणे युवा सेना के शहर प्रमुख सनी गवते ने उस युवक की जान बचाने की कोशिश की। जावेद खान को पता चला कि एक युवक पेड़ पर चढ़ गया है और आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है, उसी समय जावेद खान पेड़ पर चढ़ गए और आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़े उस युवक को फोन पर संपर्क कर उसकी बात मां से करवाई फिर उसे क्रेन के पास बुलाकर क्रेन में उसे खींचकर उसकी जान बचाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ