पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया एवं 06 अक्टूबर को इस पखवाड़े का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे ने की। पखवाड़े के दौरान निबंध, वाक्, टिप्पण एवं प्रारूप आलेखन, हिंदी प्रश्नमंच आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पुरस्कार वितरण के दौरान काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों ने विभिन्न रसों से ओतप्रोत प्रेरक रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिसका संचालन राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार ने किया।
श्रीमती इन्दु दुबे ने मंडल पर हो रही हिंदी की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि हमें राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह ने कामकाज में हिंदी के अधिक प्रयोग पर बल दिया।
राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे, जिसका सूत्र संचालन राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ