मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नीरा-लोणंद के बीच रेलवे ट्रैक डबलिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित

12 से 21 अक्टूबर  तक  डेमू गाड़ी संख्या 01535/01536 पुणे-फलटन -पुणे, डेमू गाड़ी संख्या 01537/01538 लोणंद-फलटन-लोणंद एवं डेमू गाड़ी संख्या 01539/01540 पुणे-सातारा-पुणे रद्द
पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पुणे  मंडल के पुणे-सातारा रेलमार्ग पर नीरा-लोणंद स्टेशनों के बीच ब्लॉक को लेकर रेलवे ट्रैक डबलिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इस कार्य के चलते दिनांक 12 से 21 अक्टूबर  तक  डेमू गाड़ी संख्या 01535/01536 पुणे-फलटन -पुणे, डेमू गाड़ी संख्या 01537/01538 लोणंद-फलटन-लोणंद एवं डेमू गाड़ी संख्या 01539/01540 पुणे-सातारा-पुणे रद्द रहेगी।
दिनांक 21 एवं 22 अक्टूबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11425 /11426 पुणे -कोल्हापुर-पुणे एक्सप्रेस कोल्हापुर-सातारा  -कोल्हापुर के बीच ही चलेगी अर्थात यह गाडी पुणे-सातारा-पुणे के बीच रद्द रहेगी।
दिनांक 22 अक्टूबर को रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11029 मुंबई-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से अपने नियमित प्रस्थान समय 08.40 बजे से दो घंटे देरी से अर्थात 10.40 बजे रवाना होगी। जबकि गाड़ी संख्या 11030  कोल्हापुर-मुंबई कोयना एक्सप्रेस छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर से अपने नियमित प्रस्थान समय 08.15 बजे से दो घंटे तीस मिनट देरी से अर्थात 10.45 बजे रवाना होगी।
ब्लॉक कार्य के कारण दिनांक 15 से 20 अक्टूबर के बीच रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11426 कोल्हापुर-पुणे एक्सप्रेस कुछ देरी से चलेगी।
दिनांक 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस भी पुणे मंडल पर कुछ  विलंब से चलेगी। यात्री कृपया नोट करें। 
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ