पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
पुणे जिले में विद्यमान और पूर्व सैनिकों के प्रश्न, समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदारों की अध्यक्षता में बैठकें तहसील कार्यालय में आयोजित की गई हैं। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने दी है।
शिरूर तालुका 26 अक्टूबर, इंदापुर तालुका 31 अक्टूबर, पुरंदर तालुका 1 नवंबर, मावल तालुका 2 नवंबर, मुलशी तालुका 3 नवंबर, बारामती तालुका 7 नवंबर, खेड़ तालुका 8 नवंबर, हवेली और पुणे शहर 9 नवंबर, भोर तालुका 16 नवंबर, दौंड तालुका 17 नवंबर, जुन्नर तालुका 20 नवंबर, आंबेगांव तालुका 21 नवंबर और वेल्हे तालुका में 22 नवंबर को बैठकों का आयोजन किया गया है और सभी जगहों पर सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी।
बैठक में झंडा दिवस 2022 के निधि संकलन की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में तालुका समूह विकास अधिकारी, पुलिस निरीक्षक और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
जिले के वर्तमान और पूर्व सैनिकों को तालुका स्तर की यदि समस्या है तो संबंधित तहसीलदार कार्यालय में बैठक के दिन उपस्थित रहना चाहिए। यह अपील जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) एस.डी. हंगे ने की है।

0 टिप्पणियाँ