मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पत्रकार हमले पर कानून के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सरकार सकारात्मक : पालकमंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल

राज्य अधिस्वीकृति समिति की बैठक में पालकमंत्री पाटिल की सद्भावना भेंट

पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
पत्रकारों पर हमले को लेकर बने कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सरकार सकारात्मक है और पुलिस अधिकारियों को भी इस कानून की जानकारी दी जायेगी। यह जानकारी पालकमंत्री चंद्रकांतदा पाटिल ने दी है। 
पिंपरी चिंचवड़ विश्वविद्यालय में चल रही राज्य अधिस्वीकृति समिति की बैठक को पालकमंत्री चंद्रकांतदा पाटिल ने सद्भावना भेंट दी, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां राज्य अधिस्वीकृति समिति के अध्यक्ष यदु जोशी, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल, सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय के संचालक हेमराज बागुल, डॉ. राहुल तिडके, किशोर गांगुर्डे, विभागीय उपसंचालक डॉ. पुरुषोत्तम पाटोदकर व समिति के सदस्य उपस्थित थे।
पालकमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनीतिक शक्ति पर अंकुश लगाने का काम करते हैं। मीडिया समाज का मार्गदर्शन करने और समाज के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाएं और मकान उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयासरत है। 
इस अवसर पर राज्य समिति के अध्यक्ष यदु जोशी ने राज्य अधिस्वीकृति समिति की संरचना एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
राज्य अधिस्वीकृति समिति की बैठक का पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने किया उद्घाटन
इससे पहले पिंपरी चिंचवड़ विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य अधिस्वीकृति समिति की बैठक का उद्घाटन पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने किया। पूर्व राज्य मंत्री श्री पाटिल ने कहा कि राज्य में तालुका स्तर के पत्रकारों की संख्या बढ़ रही है। तालुका स्तर के पत्रकारों के लिए एक पत्रकार भवन अवश्य होना चाहिए। पत्रकार भवन के निर्माण हेतु जिला योजना समिति का सहयोग लिया जा सकता है। यह अपेक्षा उन्होंने व्यक्त की। 
उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क महाराष्ट्र की रीढ़ है। सांस्कृतिक विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग महाराष्ट्र का भूषण हैं। पत्रकारों पर बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समिति को बदलती स्थिति का अध्ययन करना चाहिए। पत्रकारों के लिए विभागीय सेमिनार आयोजित करें। 
राज्य समिति के अध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि समिति में सभी मीडिया में काम करनेवाले पत्रकार शामिल हैं। समिति के सदस्य मीडिया क्षेत्र के विकास और ऐसे पाठ्यक्रम के लिए सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री पाटिल, पुणे विभाग के उपनिदेशक डॉ. पुरुषोत्तम पाटोदकर और पुणे विभागीय अधिस्वीकृति समिति के अध्यक्ष हरीश पटणे ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक में नवी मुंबई, पुणे, नासिक, लातूर, अमरावती, नागपुर, कोल्हापुर डिवीजन के उप निदेशक और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ