वडकीगांव, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वडकीगांव के नूतन माध्यमिक विद्यालय में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर मनाए जानेवाले ‘पठन प्रेरणा दिवस’ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। साथ ही इस समय ग्रंथ दिंडी, पुस्तक उपहार व छायाचित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था।
पठन प्रेरणा दिवस कार्यक्रम की शुरुआत में, छात्रों द्वारा स्कूल के प्रांगण में ग्रंथदिंडी निकाली गई। कला परिवार हड़पसर संस्था ने विद्यालय को करीब 100 पुस्तकें उपहार में दीं, जिन्हें विद्यालय के मुख्याध्यापक के.ए. राऊत ने स्वीकार किया। इस अवसर पर यहां कला परिवार के अध्यक्ष दिलीप मोरे, संजीव रासकर, अनिल पवार, नंदकुमार गुरव, विजय गायकवाड, आकाश जाधव, अर्चना नाईक, वंदना वशिष्ठ, कविता पाटिल, चेतना जाठवडेकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्राचार्य द्वारा कला परिवार के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।
कला परिवार हड़पसर के सदस्यों द्वारा प्रतिमा पूजन के बाद छात्र ईश्वरी टंकसाले, सायनी पवार और श्रीमती बी.आर. वरखडे ने पठन प्रेरणा दिवस और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन परिचय के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार मराठी साहित्य के साहित्यकारों एवं लेेेखकों की छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक ग्रंथालय विभाग प्रमुख जे.एस. वालके ने किया। सूत्र-संचालन सांस्कृतिक विभाग प्रमुख एस.एस. दोरगे और आभार प्रदर्शन एस.एस. सांगले ने किया।

0 टिप्पणियाँ