मुंबई, अक्टूबर (महासंवाद)
ससून सर्वोपचार रुग्णालय, पुणे में मादक पदार्थ मामले और उससे जुड़ी घटना की विस्तृत जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा एवं औषधि मंत्री हसन मुश्रीफ ने दी है।
मंत्री श्री मुश्रीफ ने कहा कि ससून सर्वोपचार रुग्णालय, पुणे के मादक पदार्थ मामले जांच कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति में मुंबई के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक डॉ. दिलीप म्हैसेकर अध्यक्ष, सोलापुर शासकीय मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. सुधीर देशमुख, नांदेड़ शासकीय मेडिकल कॉलेज फोरेंसिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक व विभाग प्रमुख डॉ. हेमंत गोडबोले, मुंबई ग्रांट शासकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर और विभाग के प्रमुख डॉ. एकनाथ पवार सदस्य के रूप में काम करेंगे।
मंत्री श्री मुश्रीफ ने बताया कि कमेटी को गहन जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन के अंदर सरकार को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ