मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चार पहिया वाहनों के लिए जल्द ही नई श्रृंखला

पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
चार पहिया वाहनों के लिए शुरू की जानेवाली नई श्रृंखला में आकर्षक पंजीकरण क्रमांक शुल्क आरक्षित करने के लिए शीघ्र आवेदन करने की अपील पुणे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने की है।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जल्द ही चार पहिया वाहनों के लिए एक नई श्रृंखला शुरू करने जा रहा है, जो लोग निर्धारित शुल्क अदा कर आकर्षक एवं पसंदीदा निजी चार पहिया वाहन का नंबर चाहते हैं उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। यह आवेदन और डीडी 11 अक्टूबर को  सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे के बीच कार्यालय में नए पंजीकरण अनुभाग में पते के प्रमाण, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैनकार्ड की सत्यापित प्रतियां स्वयं जमा करना आवश्यक होगा।
यदि एक ही नंबर के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो उनकी सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जायेगी। इस सूची में शामिल आवेदकों को नीलामी के लिए अधिक मात्रा का एक ही डीडी 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक सीलबंद लिफाफे में कार्यालय में जमा करना होगा। यह डीडी न्यूनतम 301 रुपये से ज्यादा, साथ ही ‘आर.टी.ओ.पुणे’ के नाम से राष्ट्रीयकृत या अनुसूचित बैंक का पुणे में स्थित होना चाहिए। उसी दिन शाम चार बजे सहकार सभागृह परिवहन कार्यालय में उप प्रादेशिक अधिकारी व सहा. प्रादेशिक परिवहन अधिकारी की उपस्थिति में पात्र व्यक्ति के समक्ष लिफाफे खोलकर, जिस आवेदक ने अधिकतम धनराशि का डीडी पेश किया है उसे एक पसंदीदा नंबर वितरित किया जाएगा।
एक बार आरक्षित पंजीकरण संख्या को बदला नहीं जा सकता। यदि पंजीकरण संख्या आरक्षित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर वाहन पंजीकरण के लिए प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो आरक्षित पंजीकरण संख्या स्वचालित रूप से रद्द कर दी जाएगी और भुगतान किया गया शुल्क सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा। किसी विशेष पंजीकरण संख्या के आरक्षण के लिए प्रदान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस या समायोजित नहीं किया जाएगा। इसकी भी सूचना दी गयी है। 
आकर्षक एवं पसंदीदा नंबर के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र साथ ही प्रतिनिधि अगर आ रहा है तो प्रतिनिधि के प्राधिकार पत्र के नमूने कार्यालय में समय पर उपलब्ध हैं। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में रहनेवाले वाहनधारकों को ही आवेदन प्रस्तुत किए जाने चाहिए। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, पुणे ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ