मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संक्रामक रोगों पर रोक लगाने हेतु वितरित किए गए हायजिन किट : प्रा. शोएब इनामदार

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वित्तीय स्थिति के कारण, अनाथालयों और मदरसों में बच्चों को दैनिक आवश्यक चीजें नहीं मिल पाती हैं, इसलिए बच्चे अन्य लोगों की चीजों का उपयोग करते हैं और सर्दी, खांसी, त्वचा और बाल जैसे संक्रामक रोगों की घटनाएं अधिक होती हैं। इससे बचने के लिए संस्था की ओर से ईद-ए-मिलाद के अवसर पर उन्हें हायजिन किट वितरित की गईं। यह जानकारी प्रा. शोएब इनामदार ने दी। आयडियल एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सैयदनगर परिसर के रहमानी मदरसा की लड़कियों के अनाथालय में हायजिन किट व मेडिकल किट वितरित किए गए, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर प्रो. शफी इमानदार, शकीला इनामदार, डॉ. अबोली इनामदार, प्रिंसिपल शाहीन मुजावर, कौसर इनामदार, रमीजा तम्बोली, महेजबीन शेख, नेहा पठान, रहमानी गर्ल्स अनाथालय और मदरसा की रिजवाना खान आदि उपस्थित थे।
इनामदार एनविजन आय हॉस्पिटल की ओर से डॉ. अबोली इनामदार ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। 
आयडियल एजूकेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. शफी इनामदार ने बताया कि संस्था की ओर से इन सभी बालक-बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, मुख्य रूप से दांत, आंख, कान, नाक और गले का परीक्षण नि:शुल्क किया जा रहा है।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संस्था के कार्याध्यक्ष फहिम इनामदार द्वारा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ