मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गणेशोत्सव, पुलिस द्वारा अनुशासित व सुनियोजित तरीके से सम्पन्न : प्राचार्या डॉ. रंजना पाटिल

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुलिस की मौजूदगी के कारण पुणे में गणेशोत्सव सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुणे जिला शिक्षण मंडल विधि महाविद्यालय, हड़पसर द्वारा एक अलग गतिविधि लागू की गई। इस गणेशोत्सव में पुलिस के प्रदर्शन के लिए लॉ कॉलेज ने हड़पसर पुलिस स्टेशन, हड़पसर ट्रैफिक पुलिस, सहायक पुलिस उपायुक्त कार्यालय, मगरपट्टा और पुलिस उपायुक्त कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारियों को उनके काम के लिए धन्यवाद देते हुए कृतज्ञता पत्र के साथ उनका आभार माना। इस पहल में बड़ी संख्या में लॉ कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राएं  शामिल हुए थे। 
इस अवसर पर पुणे जिला शिक्षण मंडल के विधि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रंजना पाटिल ने कहा कि ‘सम्मान खाकी वर्दी का’ पहल सरहानीय है, पुणे जिला शिक्षण मंडल विधि महाविद्यालय की ओर से उठाया गया कदम प्रशंसनीय है। पूरे महाराष्ट्र में लोकप्रिय पुणे का  गणेशोत्सव पुणे पुलिस द्वारा बहुत ही अनुशासित और सुनियोजित तरीके से सम्पन्न हुआ है। आम जनता के साथ-साथ महिलाएं  और बच्चे भी गणेशोत्सव का  भरपूर आनंद उठा सके, इसलिए पुणे पुलिस बल का प्रदर्शन सराहनीय था। 
पुलिस उपायुक्त विक्रांत देशमुख, सहायक पुलिस उपायुक्त अश्विनी राख, हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके, हड़पसर ट्रैफिक पुलिस के पुलिस निरीक्षक उद्धव कदम, गोपनीय अधिकारी दिनेश शिंदे आदि को कृतज्ञता पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ