मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रतिभावान खिलाड़ियों से होता है देश का नाम रोशन : अशोक पवार

कोंढवा, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
प्रतिभावान खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए बेहतर खेल के कारण देश का नाम रोशन होता है। खेलों में रुचि रखनेवाला छात्र शारीरिक ताकत विकसित कर किसी भी राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेल में अपना योगदान देते हुए अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकता है। जीवन में खेलकूद का भी उतना ही महत्व है, जितना कि पढ़ाई-लिखाई का। यह विचार महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष श्री अशोक पवार ने व्यक्त किए। 
हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के कोंढवा बुद्रुक निवासी श्री विशाल पिंपरे की 5 साल की कन्या हिंदरत्न मनस्वी विशाल पिंपरे ने केवल 16.5 सेमी (लंबवत मोबाइल) की ऊंचाई के नीचे से 25 मीटर की लंबाई के सबसे निचली लिम्बो स्केटिंग में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक होने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से मनस्वी के घर जाकर उसे सम्मानित किया, तब अशोक पवार  बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां विभाग सचिव श्री रोनक बाबर, मनविसे उपविभाग अध्यक्ष श्री रोहित वाघमारे, अनिकेत कापरे, विशाल गर, विद्यार्थी वॉर्ड संघटक श्री अविनाश चव्हाण व महाराष्ट्र सैनिक      उपस्थित थे। 
साथ ही मनस्वी को शुभकामनाएं देते हुए मनविसे ने कामना की कि वह और अधिक कीर्तिमान स्थापित कर अपने देश का नाम ऊंचा करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ