पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे के मंडल रेलवे अस्पताल में मंगलवार, 17 अक्टूबर को 58 वर्षीय मरीज की रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी की गई। इस प्रकार के चुनौतीपूर्ण मामले में पहली बार इस तरह की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह मरीज लंबे समय से चले आ रहे पीठ दर्द से पीड़ित था और इसके कारण उसका दैनिक जीवन और दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई थी और बीमारी के चलते उसका चलना-फिरना मुश्किल हो गया था।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सजीव एन. के नेतृत्व में मरीज का ऑपरेशन करने के लिए नवीन कुमार (एनेस्थेशिया), डॉ. मोहित मुथा (स्पाइन सर्जन) और अन्य को लेकर एक टीम बनाई गई और तीन घंटे चली स्पाइनल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुई।
रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने चुनौती को स्वीकार कर रेलवे अस्पताल में सर्जरी करने का फैसला किया। यह सर्जन और एनेस्थेसियासिस्ट के लिए एक चुनौतीपूर्ण मामला था। सर्जरी के बाद मरीज को निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
मंडल रेलवे अस्पताल समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ मरीजों को सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। बीमारी की पीड़ा को कम करने के लिए मरीजों को सर्वोत्तम संभव दवाएं और चिकित्सा देखभाल दी जाती है।
उपरोक्त सर्जरी की सफलता के लिए डॉ. मोहित मुथा, डॉ.नवीन कुमार के साथ रेलवे डॉक्टरों की टीम ने नर्सिंग, सहायक कर्मचारियों के साथ एकाग्रता से कार्य करते हुए सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इंदु दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री सजीव एन. सहित रेलवे के डॉक्टरों, अधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुणे रेलवे अस्पताल की टीम को बधाई दी है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ