पुणे, अक्टूबर (जिमाका)
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शासकीय विश्राम गृह में आयोजित बैठक में पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के नगर विकास रचना व प्रारूप विकास योजनाओं की समीक्षा की। प्रारूप विकास योजना में शहर के लिए आवश्यक सभी मामलों को शामिल करने के निर्देश श्री पवार ने इस अवसर पर दिए। बैठक में विभागीय आयुक्त सौरभ राव, जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख, पीएमआरडीए आयुक्त राहुल महिवाल, क्रीड़ा आयुक्त सुहास दिवसे, पीएमआरडीए अतिरिक्त आयुक्त दीपक सिंघल आदि उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री पवार ने कहा कि योजना में जनसंख्या के अनुरूप पर्याप्त हरित स्थान एवं पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। पीएमआरडीए ने नये आरेख के अनुसार कर्मचारियों की भर्ती करते समय पूर्व में काम कर चुके संविदा कर्मचारियों के अनुभव को ध्यान में रखने हेतु एमपीएससी से अनुरोध किया जाना चाहिए। भौगोलिक संरचना को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन प्रणाली स्थापित की जानी चाहिए। इस अवसर पर खेल विश्वविद्यालय के लिए स्थान चयन को लेकर चर्चा की गयी। खेल विश्वविद्यालय के कार्यों हेतु निधि उपलब्ध करायी जायेगी।
महारानी सईबाई स्मृति स्थल स्मारक विकास योजना के संबंध में बैठक संपन्न
उपमुख्यमंत्री श्री पवार की उपस्थिति में महारानी सईबाई स्मृतिस्थल स्मारक विकास योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधान परिषद के पूर्व सभापति रामराजे नाईक निंबालकर, विधायक अतुल बेनके, जिला नियोजन अधिकारी किरण इंदलकर, पुरातत्व विभाग के सहायक संचालक डॉ. विलास वहाणे उपस्थित थे।
खुदाई में मिले प्राचीन वाडा के संरक्षण और संवर्धन के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वाडा स्थल की जगह अधिग्रहण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। समाधि स्थल के विकास की योजना अक्टूबर माह के अंत तक प्रस्तुत की जाये। दोनों स्थानों को जोड़नेवाली सड़कों को भी योजना में शामिल किया जाए। यह निर्देश श्री पवार ने दिए। उपमुख्यमंत्री श्री पवार ने कहा कि खेड तालुका के वाफगांव के होलकर किला स्मारक विकास के बारे में भी इस अवसर पर एक प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस परिसर के स्कूल स्थानांतरण व स्मारक विकास के लिए सहयोग करेंगे। इस समय जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने स्मारक के कार्य की जानकारी दी।

प्रगति पर भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा
उपमुख्यमंत्री श्री पवार ने जिले के प्रगति के सारथी कार्यालय, नोंदणी भवन, शिक्षण आयुक्तालय, अप्पर कामगार आयुक्तालय, कृषि भवन, रावेत के ईवीएम गोदाम इन इमारतों सहित सैन्य विद्यालय, सातारा भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही स्वीकृत हुए क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल, राज्य उत्पाद शुल्क प्रशासनिक भवन, मोशी में आपराधिक न्यायालय भवन, येरवडा में आपराधिक न्यायालय भवन, ओलंपिक भवन, केंद्रीय भवन नवीनीकरण, उप प्रभागीय अधिकारी और जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, सारथी क्षेत्रीय कार्यालय और लड़के-लड़कियों का छात्रावास आदि कार्यों की प्रगति के संबंध में और प्रस्तावित कार्यों की भी इस अवसर पर समीक्षा की गई।
उपमुख्यमंत्री श्री पवार ने निर्देष दिए कि चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराया जाए। सभी भवन बाहर से खूबसूरत दिखें और उनमें सभी सुविधाएं हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। केंद्रीय भवन का जीर्णोद्धार करते हुए इसके पुराने स्वरूप को बरकरार रखा जाए।
इस अवसर पर यहां विधायक अशोक मोहिते पाटिल उपस्थित थे। मुख्य अभियंता अतुल चव्हाण ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से भवन निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी।

0 टिप्पणियाँ