मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे स्टेशन पर आपातकालीन चिकित्सा कक्ष सुविधा शुरू

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल अपने यात्रियों को मूलभूत यात्री सुविधाएं देने के लिए सदैव प्रयासरत है। इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुणे रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा कक्ष की शुरुआत की गई है, जिसका उद्घाटन बुधवार, 25 अक्टूबर को डॉ. पी. जी. ग्रांट (चेयरमैन मैनेजिंग ट्रस्टी, रूबी हॉल क्लीनिक) द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुणे मंडल रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एन. के. सजीव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे एवं रूबी हाल क्लिनिक के श्री बेहराम खोदाइजी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) डॉ. प्रसाद मुगलिकर (चिकित्सा निदेशक) तथा बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी बड़ी उपस्थित थे।
आपातकालीन चिकित्सा सुविधा कक्ष प्लेटफार्म संख्या एक से लगे हुए स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया (सिटी साइड) में स्थित है एवं यहां पर दी जानेवाली चिकित्सा सुविधाएं रूबी हॉल क्लीनिक द्वारा प्रदान की जाएंगी तथा वास्तविक रेलवे यात्रियों (ट्रेन से गिरने/ गिरने के मामले/आदि) के लिए मुफ्त चिकित्सा सहायता मिलेगी। आपातकालीन चिकित्सा सुविधा कक्ष में ईसीजी, डिफाइब्रिलेटर, पुनर्जीवन सुविधाएं, नेब्युलाइज़र आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। आपातकालीन चिकित्सा समय में जरुरी दवाएं यहां पर उपलब्ध हैं।
मरीज की मांग पर यहां से एम्बूलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा मरीज के अनुरोध पर उसे निकटतम सरकारी या निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।
रेलवे के वास्तविक यात्रियों के अलावा अन्य मरीजों को सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) दरों पर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ