मतदाता पंजीकरण के लिए आयोजित विशेष शिविरों पर नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद
पुणे, नवंबर (जिमाका)
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत छुट्टी के दिनों में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विशेष शिविरों को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने पुणे कैन्टोमेंन्ट निर्वाचन क्षेत्र के सेंट मिराज हाईस्कूल में मतदान केंद्र का दौरा और निरीक्षण किया। उनकी उपस्थिति में नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया।
जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 4 व रविवार 5 नवंबर और 25 व 26 नवंबर शनिवार व रविवार सरकारी छुट्टी के दिन विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। तदनुसार कल सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्रस्तर के अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे। मतदाता पंजीकरण, विलोपन, पंजीकरण के विवरण में परिवर्तन आदि के लिए नागरिकों और नए मतदाताओं के आवेदन स्वीकार किए गए।
हर जगह संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता पंजीकरण अधिकारियों तथा उपविभागीय अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का दौरा किया और बीएलओ के काम का निरीक्षण करके मार्गदर्शन किया।
पुणे कैन्टोमेंन्ट निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान जिलाधिकारी डॉ. देशमुख ने नए मतदाताओं को गुलाब का फूल देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मतदाता पंजीकरण अधिकारी सिद्धार्थ भंडारे आदि उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने एसएसपीएमएस केंद्र का भी दौरा कर मतदाता पंजीकरण के संबंध में जानकारी ली और मार्गदर्शन दिया।

0 टिप्पणियाँ