मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ड्रग से संबंध रखने वाले महाराष्ट्र के पुलिस कर्मियों को न केवल निलंबित किया जाएगा बल्कि सेवा से बर्खास्त भी किया जाएगा : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि ड्रग से संबंध रखने वाले राज्य पुलिस कर्मियों को न केवल निलंबित किया जाएगा बल्कि सेवा से बर्खास्त भी किया जाएगा। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्‍होंने कहा कि दवाओं के निर्माण और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति पर कठोर कानूनों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
    श्री फड़णवीस ने कहा कि इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन जो पुलिस अधिकारी नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें न केवल निलंबित किया जाएगा बल्कि संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत बर्खास्त भी किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर काम हो रहा है और नशे के कारोबार में शामिल गिरोहों की अंतरराज्यीय गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पुलिस ने सैकड़ों करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ