मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर व परिसर के श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल और अन्य सभी आंदोलन अस्थायी रूप से स्थगित

हड़पसर, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संघर्ष योद्धा मनोज जरांगे पाटिल के मराठा आरक्षण की भूमिका के समर्थन में सकल मराठा समाज की ओर से हड़पसर व परिसर के सभी श्रृंखलाबद्ध भूख हड़तालें, आंदोलन और मार्च जो विभिन्न स्थानों पर चल रहे थे, उन्हें जरांगे पाटिल के अगले निर्देश तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए गए हैं। यह जानकारी हड़पसर में मराठा मोर्चा का नेतृत्व कर रहे संदीप लहाने पाटिल ने दी है। 
उन्होंने बताया कि जैसा कि मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है उसके अनुसार अगर 24 दिसंबर तक आरक्षण मामले का समाधान नहीं हुआ तो हड़पसर और परिसर की ओर से मनोज जारांगे पाटिल बताएंगे उसके अनुसार आंदोलन और भी उग्र रूप में किया जाएगा। राज्य सरकार के प्रतिनिधि और कुछ वकील और सेवानिवृत्त न्यायाधीश अंतरवली सराटी में मनोज जारांगे पाटिल से मिलने गए तब प्रतिनिधिमंडल ने डेढ़ महीने का समय मांगा था, तब मनोज जरांगे पाटिल ने उन्हें 2 जनवरी तक की डेडलाइन दी है। अगर 2 जनवरी तक मराठा आरक्षण का मुद्दा नहीं सुलझा तो पूरा मराठा समाज मुंबई में एकजुट होगा और सरकार की सभी आर्थिक और औद्योगिक नाड़ी कसी जाएगी। साथ ही प्रतिनिधिमंडलों ने एक महीने के भीतर मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का भी आश्वासन किया है। समाज ने इस वर्ष की दिवाली को मधुर बनाना चाहिए और मनोज जारांगे पाटिल की भूमिका के समर्थन में एक बार फिर से उनका समर्थन करने के लिए हमें मैदान में उतरने के लिए तैयार रहना है।
सरकार को दी गई डेढ़ महीने की अवधि के दौरान हड़पसर और परिसर के आसपास अलग-अलग जगहों पर जाकर मराठा भाइयों की बैठकें आयोजित की जाएंगी और मराठा आरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। दिवाली के बाद संघर्ष योद्धा मनोज जरांगे पाटिल की सभा भी हड़पसर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी संदीप लहाने पाटिल ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ