मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सेमिनार और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ मध्य रेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह सम्पन्न

मुंबई, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 3 नवंबर 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में एक सेमिनार और पुरस्कार वितरण के समारोह के साथ संपन्न हुआ।
डॉ. आई. पी. गौतम, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और भारत के लोकपाल के पूर्व सदस्य अवसर पर मुख्य अतिथि थे। सेमिनार की अध्यक्षता मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री नरेश लालवानी ने की।
-भ्रष्टाचार का विरोध करें : राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे।
-Say No to Corruption, Remain committed to the Nation इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय था।
मुख्य अतिथि डॉ. आई.पी. गौतम ने अपने संबोधन में विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिसमें रेलवे अधिकारियों को अपने नियमित कार्यों में अधिक सतर्क रहना चाहिए। उनका संबोधन ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक था। इसके बाद इस विषय पर एक संवादात्मक चर्चा हुई, जिसमें मध्य रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर ऑनलाइन विजिलेंस स्टेटस मैनेजमेंट सिस्टम (ओवीएसएमएस) नामक एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया। इस प्रणाली का उपयोग मध्य रेल, IRIEEN और IRICEN में पदस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सतर्कता स्थिति जारी करने के लिए किया जाएगा। मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री नरेश लालवानी द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने में योगदान देने वाले मध्य रेल के चार गैर-सतर्कता अधिकारियों को सतर्क आधिकारिक पुरस्कार दिया गया। साथ ही, मध्य रेल के सतर्कता विभाग द्वारा प्रकाशित एक विशेष समाचार बुलेटिन सुबोध का अनावरण किया गया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की प्रस्तावना के रूप में मध्य रेल ने सभी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निर्देशित महत्वपूर्ण (फोकस) क्षेत्रों के रूप में कुछ निवारक सतर्कता उपायों पर प्रकाश डालते हुए पूरे मध्य रेल में तीन महीने का अभियान चलाया था।
छह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निम्नलिखित शामिल हैं :
क) जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) संकल्प के बारे में जागरूकता निर्माण,
ख) क्षमता निर्माण कार्यक्रम,
ग) प्रणालीगत सुधार उपायों की पहचान और कार्यान्वयन,
घ) शिकायत निपटान के लिए आईटी कि सहायता,
ई) जहां भी आवश्यक हो दिशानिर्देश/ परिपत्र/ मैनुअल का अद्यतनीकरण
च) शिकायतों का निपटान।
क्षमता निर्माण उपायों के एक भाग के रूप में, नैतिकता और शासन, साइबर स्वच्छता और सुरक्षा और सार्वजनिक खरीद पर सेमिनार आयोजित किए गए। इसके अलावा, इस अवसर को चिह्नित करने के लिए इसी विषय पर निबंध लेखन, नारा लेखन, वाद-विवाद, नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें मध्य रेल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
सतर्कता जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मुंबई, भुसावल, नागपुर, पुणे और सोलापुर मंडल में सेमिनार आयोजित किए गए। उन सेमिनारों में मंडलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। साथ ही मुख्यालय के अधिकारियों के लिए सेमिनार भी आयोजित किया गया।
जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) के बारे में जागरूकता निर्माण के एक भाग के रूप में, मध्य रेल सतर्कता विभाग ने व्हिसल ब्लोअर मैकेनिज्म (पीआईडीपीआई) पर एक लघु फिल्म प्रस्तुत की। मध्य रेल के सभी मंडल कार्यालयों और कारखाना (कार्यशालाओं) के प्रमुख स्थानों पर पीआईडीपीआई और सतर्कता जागरूकता पर पोस्टर भी लगाए/ प्रदर्शित किए गए।
इससे पहले, मध्य रेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी और वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री प्रतीक गोस्वामी ने मेहमानों का स्वागत किया और स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक, मुंबई मंडल, मुख्यालय और मुंबई मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और शाखा अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, मध्य रेल, मुंबई द्वारा जारी की गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ