मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुंबई में कनेक्टिविटी परियोजनाएँ युद्धस्तर पर पूरी होंगी : मुख्यमंत्री फडणवीस

• आईआईएमयूएन के ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन

मुंबई, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि मुंबई की परिवहन व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएँ अगले पांच वर्षो में पूरी कर दी जाएगी। मुंबई की पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को गति देने के लिए अनेक परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री फडणवीस मुंबई के वरळी डोम में इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) द्वारा आयोजित ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।
    उन्होंने कहा कि सी-लिंक का विस्तार वर्सोवा से दहिसर और भायंदर तक, दहिसर का नया लिंक रोड, फ्री-फ्लो ब्रिजेस और विभिन्न सुरंग परियोजनाए मुंबई की ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक कम करेंगी। वर्तमान में मुंबई का लगभग 60% ट्रैफिक भार वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर है, जिसे संतुलित करने के लिए नए विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।
    बीकेसी को शहर के अन्य इलाकों से जोड़ने वाली सुरंगें, नए लिंक रोड नेटवर्क और एक्सप्रेसवे-ओवर कनेक्शन परियोजनाओं से यात्रा की औसत गति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। शहर में पूर्ण रूप से टनल-रोड नेटवर्क विकसित किया जाएगा। आने वाले पांच वर्षों में मेट्रो का पूरा नेटवर्क तैयार हो जाएगा, जिससे मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सक्षम व उपयोगकर्ता-अनुकूल बनेगी। उन्होंने बताया कि ‘मुंबई वन’ इंटीग्रेटेड मोबिलिटी ऐप नागरिकों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन बन चुका है।
    शिक्षा के संदर्भ में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पहले यह धारणा बनी थी कि निजी स्कूलों की ओर आकर्षण बढ़ने से सरकारी और महानगरपालिका स्कूलों की संख्या घट रही है। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। महानगरपालिका स्कूलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों तक ले जाने का लक्ष्य है और मुंबई महानगरपालिका में यह क्षमता है। यदि सरकारी स्कूलों को उचित प्रशिक्षण, अध्यापन पद्धति और आवश्यक सुविधाए मिलें, तो वे निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
    मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र को अधिक सशक्त और सर्वसमावेशी बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। आज के युवा केवल दर्शक नहीं, बल्कि अपने विचार रखने वाले महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर्स हैं। युवाओं की आवाज़ को स्थान दिए बिना लोकतांत्रिक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती।
    उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन सिर्फ पुस्तकीय चर्चा का विषय नहीं, बल्कि वास्तंविक और गंभीर समस्या है। “हम जलवायु परिवर्तन का अनुभव करने वाली पहली पीढ़ी हैं और इसके लिए कुछ कर सकने वाली आखिरी पीढ़ी,”। प्रदूषण में सार्वजनिक परिवहन का बड़ा योगदान है, इसलिए मुंबई में मोबिलिटी को इलेक्ट्रिक बनाने के प्रयास तेजी से बढ़ रहे हैं। मेट्रो पूरीतरह इलेक्ट्रिक है और आनेवाले चरणों में पूरी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को शून्य-उत्सर्जन की दिशा में ले जाया जाएगा।
    पर्यावरण सुधार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कई वर्षों तक मुंबई का सारा सीवेज बिना ट्रीटमेंट के समुद्र में छोड़ा जाता था, जो किसी भी बड़े महानगर के लिए उचित नहीं है। अब नए नियमों के तहत पूरे शहर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं। अगले वर्ष तक 100% ट्रीटेड पानी ही समुद्र में छोड़ा जाएगा। धारावी पुनर्विकास परियोजना में 30% क्षेत्र पूरी तरह अनडेवलप्ड रखा जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर खुले और हरित स्थान तैयार होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ