पिंपरी, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पेंशन स़िर्फ वित्तीय प्रावधान नहीं है, बल्कि सेवानिवृत्त लोगों को दीर्घ सेवा, त्याग और योगदान का सम्मान है। सेवानिवृत्त लोगों को एक-दूसरे के संपर्क में रहना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए। यह प्रतिपादन पद्मश्री गिरीश प्रभुने ने व्यक्त किया।
पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका के आयुक्त श्रावण हर्डीकर के मार्गदर्शन में मनपा व पिंपरी चिंचवड सेवानिवृत्त सेवक परिषद द्वारा संयुक्त रूप से अखिल भारतीय सेवानिवृत्त वेतनधारक दिन (पेन्शनर्स डे) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन चिंचवड स्थित प्रा. रामकृष्ण मोरे प्रेक्षागृह में किया गया था, तब मार्गदर्शन करते हुए वे बोल रहे थे।
यहां महानगरपालिका के उपायुक्त अण्णा बोदडे, पुणे जिला कोषागार भवन के कोषागार अधिकारी देवराम शेलके, जनता संपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक, हास्यसम्राट फेम एडवोकेट आनंद खेलकर, पिंपरी चिंचवड सेवानिवृत्त सेवक परिषद के अध्यक्ष प्रकाश जवलकर, शिवाजीराव तापकीर, चंद्रकांत झगडे, गणेश विपट, प्रकाश राऊलकर, सुरेश कुंभार, श्रीकांत मोने, प्रल्हाद गिरी गोसावी, श्रीराम परबत, मधू देसाई, डी.डी.फुगे, प्रमोद काशिकर, शहाजी माली, कुमुदिनी घोडके, विजया जीवतोडे, यशवंत रासकर, मंगला नायडू के साथ विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी व अन्य क्षेत्र के सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
पद्मश्री गिरीश प्रभुने ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी व्यक्ति सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से समाज से जुड़ा रहता है तो विकास को एक नई दिशा मिल सकती है। सेवानिवृत्त लोगों के लिए इस तरह की गतिविधि का आयोजन करने से सही मायने में सेवानिवृत्त लोगों को सम्मान, आत्मविश्वास और समाज के साथ मज़बूत जुड़ाव महसूस होता है, जिससे आपसी बातचीत और अपनेपन का एहसास बढ़ता है।
पुणे जिला कोषागार भवन के कोषागार अधिकारी देवराम शेलके ने कहा कि सरकारी सेवा से रिटायर हुए लोगों के लिए पुणे जिले में कोषागार भवन अद्यावत किया गया है। कई वर्षों से संभालकर रखे गए पेंशन पे ऑर्डर और दस्तावेज़ तत्काल उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही पुणे जिला कोषागार कार्यालय में सेवानिवृत्त लोगों को तत्पर व विनम्र सेवा प्रदान की जाती है।
सैकड़ों पेंशनर्स ने 100% मतदान का लिया संकल्प
हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र के प्रति वफ़ादारी के साथ, अपने देश की प्रजातंत्र परंपराओं को बनाए रखने और आज़ाद, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों की पवित्रता बनाए रखने एवं हर चुनाव में बिना डरे साथ ही धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा या किसी और लालच से प्रभावित हुए बिना वोट देने की कसम खाते हैं। यह शपथ उपस्थितियों ने ली और प्रजातंत्र को मज़बूत करने के लिए 100% वोट देने का भी दृढ़ संकल्प किया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रकाश जवलकर ने किया। सूत्र-संचालन प्रफुल्ल पुराणिक व आभार प्रदर्शन उपायुक्त अण्णा बोदडे ने किया।

0 टिप्पणियाँ