मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चिकित्सा सेल महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष पद पर स्वास्थ्यदूत निनाद टेमगिरे का पुनः चयन

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चिकित्सा सेल महाराष्ट्र प्रदेश के कार्याध्यक्ष पद पर स्वास्थ्यदूत निनाद टेमगिरे का पुनः चयन किया गया है। उनका यह चयन महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे की सूचना के अनुसार व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे की सिफ़ारिश से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चिकित्सा सेल महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र सातव ने किया है।
स्वास्थ्यदूत निनाद टेमगिरे ने अब तक हजारों मरीजों की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चिकित्सा सेल के माध्यम से मदद की है और मरीजों को करोड़ों रुपये की सहायता मदद भी उपलब्ध करायी है। मुख्य रूप से हृदय विकार, कैंसर, रीढ़ की बीमारी, गुर्दे/यकृत प्रत्यारोपण, मस्तिष्क विकार आदि जैसे रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत प्रदान दिलाने में वे अहम भूमिका निभा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ