प्रभाग क्रमांक 15 में 3, प्रभाग क्रमांक 16 में 2 और प्रभाग क्रमांक 17 में 3 भाजपा प्रत्याशी विजयी : राकांपा-3, उबाठा-1 पर विजयी
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)पुणे नगर निगम आम चुनाव 2025-26 में प्रभाग क्रमांक 15 मांजरी बुद्रुक-केशवनगर में चारों गुटों से कुल 38 उम्मीदवार, प्रभाग क्रमांक 16 हड़पसर-सातववाडी में चारों गुटों से कुल 29 उम्मीदवार व प्रभाग क्रमांक 17 रामटेकडी- वैदूवाडी में चारों गुटों से कुल 41 उम्मीदवार इस तरह हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत चुनाव के मैदान में कुल 108 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हुए थे। इतने सालों के इंतजार के बाद घोषित किए गए नगर निगम आम चुनाव के कारण सभी प्रभाग में चुनाव का रंग भर गया था। सभी प्रभागों में राजनीति का असर भावनात्मक साथ ही अनुरोध भरा हुआ दिखाई दिया। पूरा प्रचार बहुत ही जोर शोर से किया गया था।
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत प्रभागों की राजनीति संख्या
प्रभाग क्रमांक 15 (मांजरी बुद्रुक -केशवनगर)
भारतीय जनता पार्टी 3 सीट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट
प्रभाग क्रमांक 16 (हड़पसर सातववाडी)
भारतीय जनता पार्टी 2 सीट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट
शिवसेना (ठाकरे) पार्टी 1 सीट
प्रभाग क्रमांक 17 (रामटेकडी वैदूवाडी)
भारतीय जनता पार्टी 3 सीट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट
नितिन गावड़े ने रचा इतिहास
पुणे महानगरपालिका आम चुनाव में शिवसेना उद्धव ठाकरे पार्टी के उम्मीदवार नितिन गावडे ने प्रभाग क्रमांक 16 हड़पसर- सातववाडी क गुट से जीत हासिल करके पुणे महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना का खाता खोल दिया। उनकी जीत से प्रभाग के साथ पूरे पुणे में एक खुशी की लहर बन गई थी। भारतीय जनता पार्टी की पूरी लहर में भी उन्होंने मशाल जलाकर एक कड़ी चुनौती भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संदीप दलवी के सामने खड़ी करके हार दिलाई।
प्रभाग क्रमांक 15 में बीजेपी का दबदबा, एनसीपी को मिली एक सीट
प्रभाग क्रमांक 15 के केशवनगर-मांजरी-शेवालेवाडी से भारतीय जनता पार्टी के तीन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। चारों उम्मीदवारों ने मतों की गिनती की शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी, जो आखिर तक बनी रही, जिससे यह जीत पक्की हो गई।
भारतीय जनता पार्टी की नंदा आबनावे ने अ गुट में से 22,126 वोट हासिल करके जीत हासिल की तो भारतीय जनता पार्टी के डॉ. महादेव कोद्रे ब गुट में से 20,490 वोट हासिल करके जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी की सारिका घुले ने गुट क से 26,148 वोट हासिल करके जीत हासिल की।
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के अजीत घुले ने ड गुट में से 25,296 वोट हासिल करके जीत हासिल की। इसके साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रभाग की तीन सीटों पर अपना दबदबा साबित कर दिया है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी एक सीट बचाने में कामयाब रही है।
जीत के बाद समर्थकों ने आनंदोत्सव मनाया और जीतनेवाले उम्मीदवारों ने नागरिकों को धन्यवाद दिया और परिसर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
प्रभाग क्रमांक 16 हड़पसर - सातववाडी के दिलचस्प चुनाव में पूर्व नगरसेवकों ने अपनी जीत रखी बरकरार
प्रभाग क्रमांक 16 हड़पसर - सातववाडी प्रभाग में इस साल के चुनाव में सबका ध्यान पुराने नगरसेवकों के बीच की लड़ाई पर था। लोगों में इस बात को लेकर बहुत उत्सुकता थी कि योगेश ससाणे और मारुति आबा तुपे में से कौन जीतेगा। इसमें पूर्व नगरसेवक विजय देशमुख के भी मैदान में उतरने से मुकाबला और भी कड़ा हो गया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मारुति आबा तुपे ने बाजी मार ली।
इस प्रभाग में गुट अ से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) की वैशाली बनकर 13,879 वोट पाकर जीतीं। गुट ब से भारतीय जनता पार्टी की उज्ज्वला जंगले 16,310 वोट पाकर जीतीं। क गुट से शिवसेना ठाकरे गुट के नितिन गावड़े ने 14,083 वोट हासिल करके जीत हासिल की तो गुट ड से भारतीय जनता पार्टी के मारुति तुपे ने 19889 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की।
कुल मिलाकर प्रभाग क्रमांक 16 से भारतीय जनता पार्टी के दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के एक और शिवसेना ठाकरे के एक उम्मीदवार की जीत से प्रभाग की राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। पूर्व नगरसेवकों के बीच कड़े मुकाबले में मारुति तुपे की जीत से समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया है।
प्रभाग क्रमांक 17 रामटेकडी-मालवाडी में कड़ी राजनीति दलों की टक्कर में भारतीय जनता पार्टी ने मारी बाजी : 3सीटों पर भाजपा तो 1 सीट पर मिल पाई राकांपा को जीत
प्रभाग क्रमांक 17 रामटेकडी-मालवाडी इस प्रभाग में चुनाव का रंग पूरी तरह से गरमा गया था। नगर निगम चुनावों में बहुत कड़ा मुकाबला इस प्रभाग में देखने को मिला।इस प्रभाग को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) का गढ़ माना जाता है, यहां भारतीय जनता पार्टी ने ज़ोरदार कोशिश की और चार में से तीन सीटें जीत लीं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को स़िर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा। इस प्रभाग में तीन पूर्व नगरसेवकों और नए उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला था। मतगणना के आखिरी दौर में नतीजे बदलने से चुनाव और भी रंगीन हो गया।
प्रभाग क्रमांक 17 रामटेकडी-मालवाडी अ गुट से भाजपा के खंडू लोंढे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक अशोक कांबले ने केवल 55 वोटों से करीबी मुकाबले में बाजी मार ली है। क गुट में से भारतीय जनता पार्टी की पायल तुपे ने राकांपा की संगीता तुपे को 562 वोटों से हराया। तो ड गुट से राष्ट्रवादी के पूर्व नगरसेवक आनंद आलकुंटे का भाजपा के प्रशांत तुपे ने 625 वोटों से पराभव किया। राकांपा के लिए राहत की बात यह है कि हेमलता मगर ने ब गुट से जीत हासिल की है।

0 टिप्पणियाँ