मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आदर्श व्यक्तित्व थे प्रो. मच्छिंद्र तौर : डॉ. रघुनाथ केंगार

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
प्रो. मच्छिंद्र तौर ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षा के दम पर बड़ी ऊंचाइयां हासिल कीं। उन्होंने अपने शैक्षणिक कौशल के साथ होनहार छात्र तैयार किए। वे एक आदर्श व्यक्तित्व थे।
मराठवाड़ा में संघर्षपूर्ण बचपन, शिक्षा के लिए संघर्ष और हड़पसर में किया गया अध्यापन व एनसीसी के माध्यम से सामाजिक कार्य को एक आत्मकथा किताब के रूप में प्रकाशित किया गया है। यह विचार वरिष्ठ साहित्यिक डॉ. रघुनाथ केंगार ने व्यक्त किए।
प्रा. डॉ मच्छिंद्र बाजीराव तौर द्वारा लिखित ऊन-पाऊस आत्मकथा व आठवणीतील मोती पुस्तक का विमोचन हाल ही में वरिष्ठ साहित्यिक डॉ. रघुनाथ केंगार के शुभ हाथों एवं मराठवाडा मित्र मंडल पुणे के कार्याध्यक्ष प्राचार्य भाऊसाहेब जाधव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तब डॉ. रघुनाथ केंगार बोल रहे थे। इस अवसर पर व्यासपीठ पर पुणे जिला शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र घाडगे, वरिष्ठ साहित्यिक रघुनाथ     केंगार, श्रीमती शैला तौर आदि उपस्थित थे।
मराठवाड़ा के लोग मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ होते हैं और इसलिए हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर सफल होते हैं। यह प्रतिपादन प्राचार्य भाऊसाहेब जाधव ने व्यक्त किया।
समारोह का सूत्र संचालन डॉ. स्वप्निल तौर और  उपस्थित गणमान्यों का स्वागत व आभार प्रदर्शन संकेत तौर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ