मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले 10 हजार लोगों को गणतंत्र दिवस के लिए निमंत्रित किया गया

 
विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को 26 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली 77 वीं गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। इन अतिथियों में आय और रोजगार सृजन में अनुकरणीय कार्य करने वाले, सर्वश्रेष्ठ नवप्रवर्तक, शोधकर्ता और स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूह और प्रमुख सरकारी पहलों के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल हैं। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें आमंत्रित किया गया है।
इन विशेष अतिथियों को कर्तव्य पथ पर प्रमुख स्थान पर बैठाया जाएगा। समारोहों के अतिरिक्त, विशेष अतिथियों के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थानों के भ्रमण की व्यवस्था की गई है। उन्हें संबंधित मंत्रियों से बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा।
रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस वर्ष नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड के लिए लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को निमंत्रित किया गया है। इनमें आय और रोजगार सृजन में अनुकरणीय कार्य करने वाले, सर्वश्रेष्ठ नवप्रवर्तक, स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूह और विभिन्न सरकारी पहलों के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि इन अतिथियों को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आमंत्रित किया गया है। विशेष अतिथियों में विश्व एथलेटिक्स पैरा चैंपियनशिप के विजेता, पीएम स्माइल योजना के अंतर्गत पुनर्वासित ट्रांसजेंडर और भिखारी, प्राकृतिक खेती करने वाले किसान आदि शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ