ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती उत्साह के साथ मनाई
कोंढवा, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
के.जे.शिक्षण संस्थान के ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की उत्साह में मनाई गई। इस अवसर पर छात्र सोमेश सोनकांबले,आनंद तेली, सुजित मेमाने और खालिद हवालदार ने कॉलेज के प्रांगण में जय हिंद’, ‘नेताजी अमर रहे’ के देशभक्ति पर नारे लगाए और देशभक्ति की भावना जगाई।"
के.जे.शिक्षण संस्थान के ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की उत्साह में मनाई गई। इस अवसर पर छात्र सोमेश सोनकांबले,आनंद तेली, सुजित मेमाने और खालिद हवालदार ने कॉलेज के प्रांगण में जय हिंद’, ‘नेताजी अमर रहे’ के देशभक्ति पर नारे लगाए और देशभक्ति की भावना जगाई।"
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस साहस, अनुशासन और देशभक्ति के जीवित प्रतीक थे। उनका संदेश, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा," आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।"छात्रों को नेताजी के जीवन से आत्मविश्वास, नेतृत्व गुण और देश की सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।"
इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो.भैरवनाथ जाधव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी के क्रांतिकारी विचारों और आज की पीढ़ी को सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी स्वीकार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की वैष्णवी सुरणार, मृणाली लोणकर और मानस आर्यनकर इन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा हर्ष सिंह, सफिना शेख और विकास यादव इन छात्रों ने आज़ाद हिंद फौज की फिल्म की प्रस्तुति दिखाई।
उक्त कार्यक्रम के लिए संस्थान के संस्थापक श्री.कल्याणराव जाधव और संकुल निदेशक समीर कल्ला का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से किया गया था, जिसमें श्री सोमनाथ कोंडे, प्रा.सारिका कोरडे, कंप्यूटर विभाग की प्रा.भाग्यश्री कुमकर का अमूल्य योगदान रहा।
कार्यक्रम का सूत्रसंचालन प्रा.सारिका कोरडे और आभार प्रदर्शन श्री. सोमनाथ कोंडे ने किया। कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति समूह गीत के साथ किया गया।

0 टिप्पणियाँ