मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय विरासत ही हमारी सच्ची पहचान – डॉ. मुकेश शर्मा

MIT-ADT/Pune PMC


हेरिटेज यात्रा 2026 का भव्य समापन

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारतीय कला और संस्कृति की विरासत सिर्फ इतिहास नहीं है, बल्कि हमारे उन्नत भविष्य के लिए एक मजबूत आधार है। यह प्रतिपादन फिल्म्स विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. मुकेश शर्मा ने व्यक्त किया।

पुणे महानगरपालिका व एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय (एडीटी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हेरिटेज यात्रा 2026’ का समापन समारोह पु.ल. देशपांडे कलाग्राम में उत्साहित माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर यहां एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के प्रोवोस्ट प्रोफेसर डॉ. सायली गणकर, प्रो-कुलपति डॉ. नचिकेत ठाकुर, अधिष्ठाता डॉ. माधवी गोडबोले, डॉ. प्रिया सिंह और डॉ. अश्विनी पेठे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस साल के महोत्सव को पुणेवासियों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। पिछले साल के मुकाबले, इस बार हर दिन करीब 2,000 पर्यटकों ने पंजीकरण कर महोत्सव का आनंद लिया। कुल 22 स्कूलों के छात्रों ने इसमें सक्रिय भागीदारी दर्ज की। महोत्सव के दौरान रील मेकिंग,वाद-विवाद, निबंध लेखन और श्लोक पाठ जैसे कई विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

छात्रों ने हस्तशिल्प विभाग में पारंपरिक ईंट की दीवार निर्माण, वारली चित्रकला और मिट्टी के बर्तन बनाने जैसी कार्यशालाओं के माध्यम से भारतीय कला की बारीकियां सीखीं। रचनात्मक रूप से डिज़ाइन किए गए ‘हेरिटेज प्लेलैंड’ में छात्रों ने खेल-खेल में इतिहास की यात्रा की। इसमें ‘महामिस्ट्री’, ‘डार्ट एंड डिस्कवर’ तथा महाराष्ट्र के लिए स्वयं की मुद्रा डिजाइन करने जैसे उपक्रम शामिल थीं।

डॉ. मुकेश शर्मा ने हिंदी में बोलते हुए अपने भाषण में युवाओं का मार्गदर्शन किया और भारतीय विरासत के महत्व को समझने और आनेवाली पीढ़ियों के लिए इसे सहेज कर रखने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। समारोह में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा जूनियर कॉलेज ने लगातार दूसरे साल छह पुरस्कार जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा।

विश्वकर्मा कनिष्ठ महाविद्यालय का प्रतियोगिता में दबदबा
विश्वकर्मा कनिष्ठ महाविद्यालय के सार्थक भारेकर ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, एमआईटी वीजीएस, लोणी-कालभोर की सान्वी मिश्रा ने कविता पाठ प्रतियोगिता में तथा विश्वकर्मा कनिष्ठ महाविद्यालय के अभिषेक रामकिशन जाट, सोनाली राहुल कास्के तथा यश राहुल देशमुख ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्लोक पाठ प्रतियोगिता में विश्वकर्मा कनिष्ठ महाविद्यालय की भार्गवी बिराजदार और श्लोक लिखने की प्रतियोगिता में अहिल्यादेवी हाई स्कूल की रेणुका कुलकर्णी ने पहला पुरस्कार जीता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ